Move to Jagran APP

आम तोड़ने के विवाद में झड़प और फायरिग, तीन घायल

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव में शनिवार को आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान लाठी-डंडा से लेकर ईट-पत्थर चले।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 09:36 PM (IST)
आम तोड़ने के विवाद में झड़प और फायरिग, तीन घायल
आम तोड़ने के विवाद में झड़प और फायरिग, तीन घायल

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव में शनिवार को आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान लाठी-डंडा से लेकर ईट-पत्थर चले। एक पक्ष के हथियार बंद तत्वों ने ताबड़तोड़ फायरिग भी की। जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसके अलावा झड़प में एक महिला समेत दो और लोगों को चोट आई है। घटना सुबह दस बजे की है। गोली से घायल 35 वर्षीय सुनील सिंह शंकरडीह गांव निवासी रामचंद्र सिंह का पुत्र बताया जाता है। घायलों ने छह- सात राउंड फायरिग किए जाने का आरोप लगाया है। इस दौरान पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर उपेन्द्र सिंह, विपिन सिंह, मनीशंकर सिंह एवं जगदीश सिंह को धर दबोचा। मौके से एक देसी पिस्तौल, एक बनावटी छोटा रायफल व तीन कारतूस बरामद किया गया है। तरारी थानाध्यक्ष अरविद कुमार के अनुसार एक पक्ष ने पांच तथा दूसरे पक्ष ने दस के विरुद्ध दर्ज कराया है। पुलिस ने भी अलग से आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

--

पेड़ पर ठेला मारे जाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा

बताया जा रहा कि शंकरडीह गांव निवासी उपेन्द्र सिंह का आम बगीचा है। इस दौरान बगीचा से आम तोड़े जाने को लेकर सुनील सिंह के चाचा के परिवार से वाद -विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग शनिवार को आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोंनो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के हथियार तत्वों द्वारा फायरिग किए जाने सुनील सिंह घायल हो गए। झड़प में सुनील की बहन सविता सिंह समेत दूसरे पक्ष के शंभू सिंह जख्मी हो गए। बाद में तीनों घायलों को इलाज के लिए तरारी पीएचसी लाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया। घायल सुनील के अनुसार पूर्व से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस दौरान आम तोड़ने के लिए पेड़ पर ठेला फेंके जाने का आरोप लगाकर घर के लड़कों के साथ मारपीट की जा रही थी। जिसके चलते विवाद ने तूल पकड़ा। सदर अस्पताल, आरा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजीव ने बताया कि हाथ लगी गोली आर-पार हो गई है। दूसरी ओर तरारी थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि फायरिग एवं मारपीट के मामले में अभी तक चार लोगों को पकड़ा गया है। देसी पिस्तौल, देसी बनावटी रायफल व तीन गोली बरामद किया गया है। तनाव के मद्देनजर निगरानी रखी जा रही है।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.