Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह आक्रांत

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 08:27 PM (IST)

    उदवंतनगर थाना के सोनपुरा गांव में बुधवार को खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह आक्रांत हो गए।

    Hero Image
    खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह आक्रांत

    खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह आक्रांत

    जागरण संवाददाता, आरा : उदवंतनगर थाना के सोनपुरा गांव में बुधवार को खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य आक्रांत हो गए। बाद में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजनों ने बताया कि सोनपुरा गांव के वार्ड छह निवासी वेद प्रकाश सिंह के घर में बुधवार की सुबह चावल-दाल बना था। चावल बनाने के दौरान अचानक छिपकली गिर गई। जिसे खाने के बाद सुरेंद्र सिंह की चार वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी, वेद प्रकाश सिंह की नौ वर्षीय पुत्री रीता कुमारी, आठ वर्षीय पुत्र अंटू कुमार, 30 वर्षीय नागेंद्र सिंह , उनका छह वर्षीय पुत्र प्रभु कुमार तथा .65 वर्षीय बिष्णु देव सिंह की हालत बिगड़ गई। बाद में चावल से छिपकली मिलने से परिवार के लोग सकते में पड़ गए। बाद में सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। जहां, उनका इलाज किया गया। डाक्टर के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित है।