भूमि विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, 6 घायल
आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटका कल्यणापुर गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए।
आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटका कल्यणापुर गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडा से लेकर ईट -पत्थर तक चले। जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। हमले में एक रिटायर्ड कर्मचारी का सिर फट गया है। सभी का इलाज सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि छोटका कल्यणापुर गांव निवासी हृदया नंद ठाकुर एवं अमरेंद्र ठाकुर दो गुटों के बीच जमीन को लेकर पहले से तनातनी चली आ रही थी। इस बीच रात में छत पर बैठकर खाना खाने के दौरान विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारी हृदया नंद ठाकुर, उनका पुत्र ललन ठाकुर, धर्मराज प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी, राजू प्रसाद की पत्नी सुमन देवी एवं दूसरे गुट के अमरेंद्र ठाकुर का पुत्र पप्पू कुमार घायल हो गए। बाद में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर कुड़ियां गांव में रंजीत ¨सह के पुत्र कुश ¨सह की डंडे से पिटाई कर दी गई। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।.