Move to Jagran APP

शादी की डोली से पहले निकल गई बहनों की अर्थी

भोजपुर के शाहपुर थाना अन्तर्गत कारनामेपुर ओपी के बड़का विशुपुर गांव के एक गरीब परिवार पर शुक्रवार की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो सगी बहनों की एक साथ मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM (IST)
शादी की डोली से पहले निकल गई बहनों की अर्थी
शादी की डोली से पहले निकल गई बहनों की अर्थी

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना अन्तर्गत कारनामेपुर ओपी के बड़का विशुपुर गांव के एक गरीब परिवार पर शुक्रवार की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो सगी बहनों की एक साथ मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों के क्रंदन से संपूर्ण टोले का माहौल गमगीन हो गया। मां ,भाई और बहनों की चित्कार रूक-रुक कर मातमी सन्नाटे को भंग कर रही थी। आसपड़ोस के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे। बताया जाता है कि कारनामेपुर ओपी के बड़का विशुपुर गांव निवासी कृष्णा महतो को चार बेटों के अलावा दो चार बेटियां भी थी। जिसमें दो बेटियों सूबी और रूबी की शादी तय हो गई थी। मई महीने में शादी की तिथि भी निर्धारित हो गई थी। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था। बहनों में मांझिल सूबी अपनी छोटी बहन अनीता कुमारी के साथ ही इस बार मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी। दोनों का सेंटर बिहिया नगर स्थित कस्तुरबा बालिका उच्च विद्यालय में पड़ा था। शुक्रवार की सुबह दोनों बहनें सूबी और अनीता आपने छोटे भाई राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही थी। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था। कारनामेपुर-शाहपुर पथ पर रमदतही सदगुरू आश्रम के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों सगी बहनों की मौत हो गई । जबकि, छोटा भाई राहुल घायल हो गया। परिजनो के अनुसार सूबी की शादी जगदीशपुर दुर्गा मंदिर रोड निवासी अजय कुमार के साथ तय हो गई थी। बैशाख में शादी होने को लेकर अभी से ही तेयारियां शुरु हो गई थी। लेकिन, नियति को कुछ और मंजूर था। मंझली बहन के साथ बड़ी बहन रूबी की शादी भी जगदीशपुर के दुलौर गांव में तय हो गई थी। दोनों की शादी एक ही दिन होनी थी। दुर्घटना में मंझली बहन सूबी और छोटी बहन की मौत के बाद बड़ी बहन रूबी का रो रोकर बुरा हाल था। गांव घर की महिलाएं ढांढस बंधाने में लगी थी। सुबी का शव जिस एम्बुलेंस से आरा लाया गया था उस पर रूबी भी थी। जो अपनी बहन से लिपटकर करूणा विलाप कर रही थी।

loksabha election banner

-----

चेन्नई में कमाने गए पिता को फोन से मिली दो बेटियों की मौत की जानकारी

इधर, शाहपुर-कारनामेपुर पथ पर रमदतही सदगुरू आश्रम के समीप शुक्रवार की सुबह जिस समय अनियंत्रित पिकअप वैन से कुचलकर दो बहनों की मौत हुई , उस समय उसके पिता कृष्णा महतो चेन्नई में थे। बाद में फोन के जरिए दोनों बेटियों की मौत की जानकारी मिली तो पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब दो बजे के आसपास सदर अस्पताल ,आरा में पहले आरती तथा बाद में सूबी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन एक ही वाहन से दोनों बहनों का शव लेकर गांव गए। करीब पचास से अधिक लोग सदर अस्पताल आए थे। देवममलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार ¨सह भी अस्पताल पहुंचे थे। गांव के अलावा रिश्तेदारों के घर की महिलाएं भी दुखद: घटना सुनकर आई थी। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दो बजे तक भीड़ लगी रही।

शुक्रवार को जिस समय दो बेटियों के साथ हादसे की घटना घटी उस समय उनकी मां मीरा देवी बड़का विशुपुर अपने घर पर थी। अचानक फोन से सूचना मिली कि रमदतही के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो बेटियों सुबी व अनीता के अलावा राहुल को रौंदा दिया है। गांव के लोग लेकर शाहपुर अस्पताल गए है। हृदय विदारक घटना को सुनकर मीरा देवी अपनी बड़ी बेटी रूबी के साथ रोते बिलखते गांव से शाहपुर अस्पताल पहुंच गई। यहां पर छोटी बेटी अनीता का शव पड़ा था। जबकि, मंझली बेटी सूबी ¨जदगी और मौत से जूझ रही थी। बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद मीरा का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों बहनों की मौत को लेकर बड़ी बहन रूबी, छोटी सीमा कुमारी, भाई अजय , विजय , जीतू व राहुल के आंखों से भी आंसू नहीं थम पा रहे थे। शाम में जब एक साथ दोनों बहनों की अर्थी निकली तो सबकी आंखे नम हो गई। मां और बहनों का क्रंदन देखकर आम लोगों का भी कलेजा फटा जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.