देश के 100 प्रतिभाशाली युवाओ में शैलेश भी
शहर के चर्चित युवा शैलेश कुमार राय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ी।
आरा। शहर के चर्चित युवा शैलेश कुमार राय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ी। सामाजिक कार्यों की बदौलत अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले देश के 100 प्रतिभाशाली युवाओं में शैलेश कुमार राय का नाम भी शामिल है। हम फाउण्डेशन द्वारा कराए गए सर्वे में शैलेश को यह उपलब्धि मिली है। शैलेश कुमार राय अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत देश में एक अलग पहचान बना चुके हैं। अब तक इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, वर्तमान राष्ट्रपति व बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बहरीन में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शैलेश कुमार राय ने भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया था। अपने सामाजिक कार्यों व उपलब्धियों के कारण शैलेश आज युवक-युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उपरोक्त उपलब्धि पर शैलेश को पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा, प्रो. नरेन्द्र प्रताप पालित, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, अभय मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, निखिल सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, कुमार प्रतीक, अमलेश कुमार, विकास सिंह, अथर्व राज आदि ने बधाई दी है।