शहीद विजय सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
लिट्टे के खिलाफ 1989 में चलाए गए आपरेशन पवन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पीरो प्रखंड के छेदी टोला निवासी बिहार रेजिमेंट के जवान विजय कुमार सिंह की छेदी टोला में स्थापित प्रतिमा का रविवार को विधिवत अनावरण किया गया।
आरा। लिट्टे के खिलाफ 1989 में चलाए गए आपरेशन पवन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पीरो प्रखंड के छेदी टोला निवासी बिहार रेजिमेंट के जवान विजय कुमार सिंह की छेदी टोला में स्थापित प्रतिमा का रविवार को विधिवत अनावरण किया गया। आर्मी हेड क्वार्टर कानपुर के कमांडेंट कर्नल अरूण राय, भूतपूर्व सैनिक संघ के भोजपुर जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जगदीशपुर के विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने संयुक्त रूप से शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि देश के लिए शहादत गर्व की बात है। शहीद विजय सिंह की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी शहादत पर भोजपुर सहित पूरे देश को गर्व है। वहीं कर्नल अरूण राय व पूर्व ब्रिगेडियर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिक कभी मरते नहीं है। ऐसे शहीदों की कीर्ति सदा के लिए अमर हो जाती है। शहीद विजय सिंह ऐसे ही बलिदानियों में शुमार हैं। शहीद की प्रतिमा अनावरण समारोह में जितौरा पंचायत की मुखिया रेणु देवी, शहीद विजय सिंह के पुत्र सुनील कुमार, सुशील कुमार, सुबोध कुमार, शहीद के भाई उदय कुमार सिंह, पत्नी इंदू देवी, पीरो के एसडीएम सुनील कुमार, डीएसपी अशोक कुमार आजाद, पूर्व विधायक भाई दिनेश, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह, आमोद राय, सुनील कुमार सिंह, हरिमोहन सिंह, काशीनाथ सिंह, मदन सिंह, मुखिया श्रीराम सिंह, विनोद सिंह, चंदेश्वर सिंह, संतोष कुमार, गुलाम सरवर, शिक्षक नेता गोरखनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख के पति अक्षय लाल चौधरी, भीम सिंह, विष्णु साधु, गोपी साधु, शिवेन्द्र सिंह, रवींद्र सिंह, पूर्व सूबेदार मेजर ओम प्रकाश सिंह, बैजनाथ सिंह, अलख नारायण सिंह, महेंद्र परदेशी, रामनाथ केसरी, डॉ अनिल कुमार, दीपमाला देवी, बबीता देवी, अनिल कुमार सहित सैकडों लोग मौजूद थे।