Move to Jagran APP

भोजपुर में स्कार्पियो ने साइकिल सवार रिटायर्ड क्लर्क को रौंदा, मौत

सिकरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीरो-खुटहां पथ पर कुरमुरी गांव के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार रिटायर्ड क्लर्क को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM (IST)
भोजपुर में स्कार्पियो ने साइकिल सवार रिटायर्ड क्लर्क को रौंदा, मौत
भोजपुर में स्कार्पियो ने साइकिल सवार रिटायर्ड क्लर्क को रौंदा, मौत

आरा: सिकरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीरो-खुटहां पथ पर कुरमुरी गांव के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार रिटायर्ड क्लर्क को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। मृतक 65 वर्षीय रामेश्वर पांडेय सिकरहटा थाना क्षेत्र के इटहुरी गांव निवासी स्व.चंद्रदेव पांडेय के पुत्र थे। पनवारी कालेज से आठ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

loksabha election banner

--

बेटी के ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

स्वजनों ने बताया कि सुबह वह पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव अपनी बेटी रीना देवी के ससुराल गए थे। जब वे शाम में साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे कि उसी दौरान कुरमुरी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद स्वजन उन्हें सदर अस्पताल लाए। चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

----

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने चार भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी लखदुलारो देवी, दो पुत्री रीना देवी, रिकू देवी एवं पुत्र अरविद पांडेय है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी लखदुलारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

-----

वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

संवाद सहयागी, पीरो: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो-जगदीशपुर पथ पर छेदी टोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण महेंद्र चौधरी नामक 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। मृतक महेंद्र चौधरी छेदी टोला निवासी स्व टेंगुसी चौधरी के पुत्र थे। महेंद्र चौधरी की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार छेदी टोला निवासी महेंद्र चौधरी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की शाम करीब तीन बजे महेंद्र चौधरी जितौरा बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छेदी टोला मोड़ के समीप तेज गति से जा रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने के करण महेंद्र चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना महेंद्र चौधरी के स्वजनों को दी। इसके बाद स्वजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए आरा भेजा गया। आरा ले जाने के क्रम में जब जख्मी को लेकर लोग चरपोखरी के समीप पहुंचे तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद लोग महेंद्र चौधरी को लेकर वापस पीरो अस्पताल पहुंचे। पीरो अस्पताल में चिकित्सकों ने महेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र चौधरी की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी शांति देवी बदहवास हो गई है। वही उनकी एकमात्र पुत्री का भी रो रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.