विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में आरओबी के बेरियर में घुसा बालू लदा ट्रक, टक्कर से उड़ा केबिन का छज्जा; चालक-खलासी बाल-बाल बचे

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:38 PM (IST)

बिहिया में बालू लदे ट्रक ने रेलवे ओवरब्रिज के बेरियर को टक्कर मारी, जिससे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।

बेरियर में फंसा ट्रक, कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

बेरियर में फंसा ट्रक, कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

संवाद सूत्र, बिहिया (भोजपुर)। बिहिया-बिहटा एसएच-102 पर बिहिया स्थित रेलवे ओवरब्रिज के बेरियर में मंगलवार की रात करीब दो बजे बालू लदा एक ट्रक जोरदार टक्कर के बाद फंस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन का ऊपरी छज्जा उड़ गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

बेरियर में फंसा ट्रक, कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

घटना के बाद ट्रक बेरियर में ही फंस गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार आरओबी के बेरियर से भारी वाहन के टकराने की यह अब तक की पांचवीं घटना है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

एक सप्ताह पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी एक ट्रक आरओबी के दक्षिणी बेरियर से टकरा गया था। इस घटना में बेरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद भारी वाहनों के बेरियर तक पहुंचने का सिलसिला जारी है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण को लेकर सवाल

बताया जाता है कि आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए बेरियर लगाया गया है। इसके बावजूद भारी वाहन बेरियर तक पहुंच जा रहे हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इससे बेरियर की सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पहले ही रोकने की हो व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरियर की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों को काफी पहले ही रोक दिया जाए।

इससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने का पर्याप्त समय मिलेगा और हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

पांचवीं घटना के बाद बढ़ी चिंता

आरओबी के बेरियर से भारी वाहनों के टकराने की घटनाएं लगातार सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

लोगों ने प्रशासन से बेरियर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।