ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों से रूबरू होंगे बच्चे
भोजपुर : मध्य विद्यालय सहेजनी (पश्चिमी) के छात्र छात्राएं बोधगया, राजगीर व नालंदा स्थित ऐतिहासिक
भोजपुर : मध्य विद्यालय सहेजनी (पश्चिमी) के छात्र छात्राएं बोधगया, राजगीर व नालंदा स्थित ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों से रूबरू होंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं का 50 सदस्यीय दल बुधवार को यहां से बस द्वारा बोधगया के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए निकले परिभ्रमण दल को विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव ¨रकू देवी ने हरी झंडी दिखा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। मौके पर अपने संबोधन में सचिव ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यालयी पाठयक्रम का अहम हिस्सा है। इससे छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक महत्व के स्थानों व वहां अवस्थित धरोहरों से रूबरू होने का मौका मिलता है। बिहार सरकार की यह योजना छात्र छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को बिहार की ऐतिहासिक महत्व की बहुत सी जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस दिशा में यह योजना काफी प्रभावी साबित हो रही है। परिभ्रमण टीम के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक तैयब हुसैन शिक्षक आशीष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार ¨सह, जीतेन्द्र प्रसाद, सीमा कुमारी व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य भी यहां से बोधगया के लिए रवाना हुए।