रायफल व पिस्तौल बरामद, तीन गिरफ्तार
बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहां गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस बल फायरिग करने एवं अवैध बालू खनन में वांछित तीन आरोपितों को धर दबोचा।
आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहां गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस बल फायरिग करने एवं अवैध बालू खनन में वांछित तीन आरोपितों को धर दबोचा। इस दौरान तलाशी के क्रम में एक घर से एक अवैध रायफल व एक अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया। हालांकि, कारतूस हाथ नहीं लग सका। इधर, भोजपुर एसपी हर किशोर राय के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को करीब एक साल से अधिक समय से तलाश थी। अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर अलग से केस दर्ज किया जाएगा। छापेमारी को लेकर खलबली मची रही। पुलिस के अनुसार इस मामले में फूहां गांव निवासी चंदन दुबे के अलावा अमरनाथ दुबे एवं विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सभी फूहां के निवासी है। छापेमारी का नेतृत्व बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार कर रहे थे।
---
कांड में फरारी के चलते गिरफ्तारी को गई थी पुलिस
बताया जा रहा कि 15 जून 2019 को बड़हरा थाना के फूहां में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस एवं खनन विभाग की टीम छापेमारी के लिए गई थी। इस दौरान छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर बालू माफियों ने फायरिग की थी। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था। इसे लेकर अलग से केस दर्ज किया गया था। इस दौरान मंगलवार की अहले सुबह बड़हरा थानाध्यक्ष ने कांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूहां गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वांछित चंदन दुबे, अमरनाथ दुबे एवं विकास सिंह को धर दबोचा गया। साथ ही चंदन दुबे के घर से एक अवैध रायफल व पिस्तौल बरामद किया गया। जिसे पेंट कर रखा गया था। एसपी के अनुसार पकड़े गए चंदन पर अवैध बालू भंडारण करने को लेकर भी अलग से केस दर्ज किया गया था। जिसमें भी वह फरार चला आ रहा था।
-----
बॉक्स
----
चार महीने के अंदर 47 अवैध हथियार व 1600 गोली बरामद
इधर, एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जुलाई महीना से लेकर अब तक भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 47 अवैध हथियार एवं करीब 1600 गोली बरामद किया जा चुका है। अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आर्म्स एक्ट के मामलों में त्वरित गति से स्पीडी ट्रायल चलेगा।
----