समाज सुधार आंदोलन को गति दें कार्यकर्ता : वशिष्ठ
भोजपुर । जदयू जिला कमेटी की एक समीक्षा बैठक स्थानीय परिसदन में पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार
भोजपुर । जदयू जिला कमेटी की एक समीक्षा बैठक स्थानीय परिसदन में पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सह विधायक वशिष्ठ ¨सह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाज सुधार के लिए चलाए जा रहे बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री ¨सह ने महाअभियान को समाज के हर क्षेत्रों से मिल रहे अपार समर्थन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की सूची भी जारी किया। सूची में विनोद ¨सह, बैजनाथ यादव, सत्येन्द्र नारायण ¨सह, धनुपरा देवी, अवधेश प्रसाद ¨सह, अजय ¨सह, मो.परवेज अख्तर, राजेश गोड, ददन राम व देवमुनी राम को उपाध्यक्ष, मन्टू शर्मा को प्रवक्ता, रामबाबू केशरी को कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद उपाध्याय, राजू रंजन रजक, संतोष मेहता, मो.इस्लाम, मो.अम्बर, अजीत चन्द्रवंशी, शिवशंकर ¨सह, अवधेश पाण्डेय, देवकांत ¨सह, भूपेन्द्र प्रसाद ¨सह, बैजनाथ ¨सह, हीरालाल गुप्ता, नागेन्द्र ¨सह, अजय कुमार गुप्ता एवं देवमोहर यादव को जिला महासचिव बनाया गया है।