Move to Jagran APP

आरा में संपत्ति के विवाद को ले रिटायर्ड फौजी ने दस साल के भजीजे को मारी गोली Bhojpur News

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव में मंगलवार की सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपने भतीजे को गोली मार दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 11:09 AM (IST)
आरा में संपत्ति के विवाद को ले रिटायर्ड फौजी ने दस साल के भजीजे को मारी गोली Bhojpur News
आरा में संपत्ति के विवाद को ले रिटायर्ड फौजी ने दस साल के भजीजे को मारी गोली Bhojpur News

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव में मंगलवार की सुबह संपत्ति को लेकर उपजे विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपने दस साल के भतीजे को गोली मार दी। बायें पैर में गोली लगने से घायल बालक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान मुकुंद चौधरी (10) के रूप में हुई है। मुकुंद बकरी गांव निवासी संतोष चौधरी का पुत्र बताया जाता है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया है। सूचना पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।

loksabha election banner

संपत्ति को लेकर बंटवारे में मारी गोली

बताया जाता है कि बकरी गांव निवासी संतोष चौधरी और मुरारी चौधरी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भूसा रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद बातचीत ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच तकरार हो गई। इस दौरान सनकी चाचा ने फायरिंग शुरू कर दी।

पैर में लगी गोली हो गई आर-पार

फायरिंग में एक गोली रिटायर्ड फौजी के दस साल के भतीजे बाल मुकुंद के पैर में जा लगी। वारदात के बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। ड़ॉक्टर के अनुसार बालक खतरे से बाहर है। गोली पैर से आर-पार हो गई है। इधर, एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना को मौके पर भेजा गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.