विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे पेंशनरों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:51 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे ने पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब वे 1 ...और पढ़ें

आरा समेत दानापुर मंडल के पेंशनरों को मिलेगी सुविधा

आरा समेत दानापुर मंडल के पेंशनरों को मिलेगी सुविधा

HighLights

  1. पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा।

  2. पूर्व मध्य रेलवे का 'लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0' 1 से 30 नवंबर तक।

  3. आधारफेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप से बनेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र।

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। रेलवे के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूर्व मध्य रेलवे लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 शुरू करने जा रहा है।

यह अभियान एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत सेवानिवृत्त रेलकर्मी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार कर जमा कर सकेंगे।

आरा समेत दानापुर मंडल के पेंशनरों को मिलेगी सुविधा

इस अभियान का लाभ दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को भी मिलेगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया से पेंशनरों का समय बचेगा। साथ ही जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।

मोबाइल पर दो एप से तैयार होगा प्रमाण-पत्र

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पेंशनरों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से यूआईडीएआई का आधारफेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद जीवन प्रमाण एप इंस्टाल करना होगा। दोनों एप इंस्टाल होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहचान का प्रमाणीकरण पूरा कर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार किया जा सकता है।

परेशानी होने पर इन विभागों से करें संपर्क

डिजिटल प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर पेंशनर पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग, लेखा विभाग या संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे की इस पहल का उद्देश्य पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें घर बैठे यह जरूरी काम पूरा करने में मदद मिल सके।