Move to Jagran APP

Bihar: गंदी नीयत से घर में घुस गए बदमाश, विरोध पर एक के बाद एक पांच को मार दी गोली

बिहार के भोजपुर जिले में हथियार बंद अपराधियों ने रविवार की देर रात एक परिवार के पांच सदस्यों को गोली मार दी। वारदात को छेड़खानी का विरोध करने पर अंजाम दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 02:12 PM (IST)
Bihar: गंदी नीयत से घर में घुस गए बदमाश, विरोध पर एक के बाद एक पांच को मार दी गोली
Bihar: गंदी नीयत से घर में घुस गए बदमाश, विरोध पर एक के बाद एक पांच को मार दी गोली

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सारा गांव में हथियार बंद अपराधियों ने रविवार की देर रात अनुसूचित जाति-जनजाति परिवार से जुड़े पांच सदस्यों को गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। घायलों में पांच से छह छर्रा लगने से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया है।इधर, सोमवार की सुबह पुलिस ने दुर्गपुर गांव में छापेमारी कर अखिलेश यादव और राजेश यादव नामक दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपित रवि यादव समेत अन्य की तलाशी जारी है। 

loksabha election banner

गंदी नीयत से घर में घुसे थे बदमाश

घटना के मूल में गंदी हरकत का विरोध किया जाना बताया जा रहा है। वारदात रविवार की रात करीब दस बजे के बाद की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। बताया जाता है कि सारा गांव में रविवार की रात अनुसूचित जाति टोला के लोग खाना खाकर सो रहे थे कि इसी दौरान हथियार बंद बदमाशों ने गंदी नीयत से एक घर में घूसने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अनुसूचित जाति-जनजाति टोला के कृष्णा राम, रामनाथ राम और अजय राम समेत पांच लोगों को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।सूचना मिलने पर तरारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पहुंच गए।

पांच छर्रा लगने से एक की हालत गंभीर

गोली से घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। हमले का आरोप रवि यादव समेत अन्य पर लगाया जा रहा है। घायलों में कृष्णा राम की हालत गंभीर बनी हुई है। कृष्णा राम के शरीर में पांच-छह जगहों पर छर्रा लगा है। इधर, भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि हथियार बंद अपराधी  शराबखोरी की नीयत से गए थे। मुख्य आरोपी रवि यादव एक होमगार्ड जवान की  हत्या में पूर्व से  फरार चला आ रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

हत्या का चले मुकदमा

वारदात की जानकारी होने पर तरारी के भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद सोमवार की सुबह सदर अस्पताल, आरा पहुंचे। उन्होंने घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि अपराधियों पर हत्या और दुष्कर्म के प्रयास किए जाने का मुकदमा चलना चाहिए। विधायक ने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.