बंद कमरे में महिलाएं कर रहीं थीं एेसा काम, देखते ही पुलिस ने धर दबोचा, जानिए
भोजपुर जिले में एक घर के बंद कमरे में नकली नोट छापने का काम चल रहा था। पुलिस ने बंद कमरे से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है और साथ ही मशीन भी बरामद किया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:08 PM (IST)
भोजपुर, जेएनएन। जिले के संदेश थाना के जमुआंव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली नोट बनाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर से नकली नोट बनाने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बंद कमरे में तीन महिलाएं नकली नोट की छपाई में लगी थीं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उस कमरे से करीब 32 हजार रुपये के अलावा दो मशीन भी बरामद किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि ये घर जहां नकली नोट छापने का काम चल रहा था वो घर जेल में बंद अपराधी राहुल कुमार का है और उसी का परिवार प्रिंट कर नोट बनाने का धंधा चला रहा था।
पुलिस ने उसके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन महिलाएं हैं। उन महिलाओं में एक राहुल की पत्नी नेहा भी है जो नोट छापने में लगी थी। घर से नोट छापने के दो मशीन भी बरामद किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें