भोजपुर में बंद कमरे में सो रहा था युवक, सुबह अचानक फट गया गैस सिलेंडर; आग में जिंदा जलने से मौत
पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर में गैस सिलेंडर फटने और शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने से एक युवक ...और पढ़ें

आग बुझाने का प्रयास करते अग्निशमन कर्मी। जागरण
HighLights
पीरो के इब्राहिम नगर में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी।
हादसे में 34 वर्षीय युवक अनिल कुमार की झुलसकर मौत।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जागरण टीम, आरा/ पीरो। पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर वार्ड नंबर 26 में शुक्रवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर फटने और शाॅर्ट-सर्किट होने से एक घर में आग लग गई।
इस दौरान कमरे में सो रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक 34 वर्षीय युवक अनिल कुमार इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी स्व. कोमल उपाध्याय के पुत्र थे। वे पेशे से किसान थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
सुबह अचानक फट गया गैस सिलेंडर
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि अनिल कुमार इब्राहिम नगर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे।
गुरुवार की रात वे कमरे का दरवाजा बंद कर सोए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक कमरे में रखा गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में गैस सिलेंडर फटने और शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। पीरो थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि स्वजन के अनुसार अनीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
उनका इलाज चल रहा था। वे घर में अकेले रहते थे। सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनिल छह भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। मां कमला देवी, पत्नी रेणु देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
----------------------------
