Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी का ‘ट्रेंड’ The End! पवन सिंह का ‘पावर’ चढ़ा, शाहाबाद की 19 सीटों पर NDA का कब्जा

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 04:25 PM (IST)

    बिहार चुनाव के नतीजों में खेसारी लाल यादव का ट्रेंड फीका पड़ गया, जबकि पवन सिंह का दबदबा बढ़ा है। शाहाबाद क्षेत्र की 19 सीटों पर एनडीए ने अपना कब्जा ब ...और पढ़ें

    Hero Image

    पवन सिंह का पावर

    जागरण संवाददाता,आरा। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह का जादू कुछ ऐसा चला कि पूरा शाहाबाद क्षेत्र एनडीए के पक्ष में दिखाई दिया। भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा था, और उन्होंने अपनी लोकप्रियता, शैली और जोश के दम पर चुनावी माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके प्रभाव का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शाहाबाद की कुल 22 सीटों में से एनडीए ने 19 सीटों पर कब्जा जमाकर शानदार प्रदर्शन किया। जबकि, 2020 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें एनडीए काे मिली थी। एक तरफ जहां खेसारी को छपरा सीट पर हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ पवन पवन सिंह ने बिना चुनावी मैदान में उतरे ही पूरा खेल पलट दिया।  

    इधर, चुनाव प्रचार के दौरान पावर स्टार ने आरा, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों में लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं की थी। जहां भी पहुंचते थे, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी। उनकी जनसभाओं में ऊर्जा और उत्साह का ऐसा माहौल बनता था कि कार्यकर्ता और समर्थक खुद को जोश में भरते महसूस करते थे। 

    जोड़ी मोदी–नीतीश के हिट होई

    चुनाव प्रचार से पहले उन्होंने 30 अक्टूबर को जो गीत“ जोड़ी मोदी–नीतीश के हिट होई” गाकर लांच किया था, उसने चुनावी तापमान को और बढ़ा दिया। यह गीत इंटरनेट मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक खूब लोकप्रिय हुआ और एनडीए समर्थकों के लिए चुनावी थीम सांग बन गया। 

    चुनाव परिणाम आने के बाद जब एनडीए को बहुमत मिला, तो इस गीत की गूंज पूरे शाहाबाद में सुनाई देती रही। पार्टी नेता और कार्यकर्ता जीत के जश्न में झूमते नजर आए। माना जा रहा है कि सिने स्टार के जोशीले प्रचार ने कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाई।