विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना-बक्सर फोर लेन निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त

By Edited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 06:16 PM (IST)

भोजपुर । पटना-बक्सर फोर लेन निर्माण कार्य का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। नये वर्ष में इस परि

News Article Hero Image

भोजपुर । पटना-बक्सर फोर लेन निर्माण कार्य का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। नये वर्ष में इस परियोजना पर काम शुरू हो जायेगा। 125 किलो मीटर लंबे इस पथ पर कुल लगभग 2100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी वर्ष 18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमना मैदान में इस फोर लेन पथ का शिलान्यास किया था। उस वक्त से ही लोगों के मन में इस पथ को लेकर उत्सुकता जग गई थी। इस पथ के निर्माण से बिहार व उत्तर प्रदेश की दूरी तो कम होगी ही इन दोनों प्रदेशों के बीच व्यापारिक रिश्तों की भी दूरिया घटेगी।

शिलान्यास के दौरान घोषणा की गई थी कि तीन वर्षों में इसका निर्माण कार्य पूरा करा लिया जायेगा। इस फोर लेन पथ को तीन पैकेजों में बंटा गया है। प्रथम पैकेज में राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 30 के पटना-कोईलवर खंड का फोर लेन 34 किलोमीटर लागत राशि 598 करोड़ द्वितीय पैकेज में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 एवं 84 के कोईलवर-भोजपुर खंड का 44 किमी लागत राशि 825 करोड़ एवं तृतीय पैकेज में राष्ट्रीय राज मार्ग 84 के भोजपुर-बक्सर खंड का 48 किमी, लागत राशि 682 करोड़ शामिल है। इस फोर लेन निर्माण में कोईलवर सोन नदी एवं बक्सर गंगा नदी पर बड़ा पुल समेत कई छोटी-बड़ी पुल-पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है।

भूधारियों को मुआवजे को राशि आवंटित :

पटना-बक्सर फोर लेन निर्माण के लिये भू अधिग्रहण की कार्रवाई पुरी कर ली गई है। भूधारियों के बीच मुआवजे की राशि बांटने के लिए 55 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवंटन में से 14 करोड़ 62 लाख 45 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा तेज कर दिया गया है।

मुआवजा वितरण को लगेगा कैंप :

भू स्वामियों के बीच भूमि अधिग्रहण की राशि का वितरण करने को लेकर जिला प्रशासन के स्तर पर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कैंप का आयोजन कोईलवर, आरा, उदवंतनगर एवं शाहपुर अंचल में आयोजित होगा।

आरा-मोहनिया व सकड्डी-नासरीगंज फोर लेन का भी भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण

आरा : आरा-मोहनिया एनएच 30 सकड्डी-नासरीगंज राज्य मार्ग 81 को फोर लेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है। आरा-मोहनिया एनएच 31 के लिए मुआवजे की राशि 29 करोड़ 70 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरी ओर सकड्डी-नासरीगंज राज्य मार्ग 81 के भूमि अधिग्रहण के लिये 21 करोड़ की राशि मिली है।

'भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 55 गांवों की 697.18 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। जिन भूधारियों को मुआवजा की राशि नहीं मिली है, उनके भुगतान के लिये अंचलों में कैंप लगाकर मुआवजे की राशि का भुगतान किया जायेगा। इसके लिये अंचलों में कैंप की तिथि तय की गई है।'

संजीव कुमार ¨सहजिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भोजपुर