Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, 54 गांवों से होकर गुजरेगा पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे
भोजपुर जिले में ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे पांच अंचल के 54 राजस्व गांव से होकर गुजरेगी। इन 54 गांव में सबसे पहले सासाराम की तरफ से व तरारी अंचल के महेशडीह राजस्व ग्राम में प्रवेश करने के साथ कुरमुरी राजस्व ग्राम के रास्ते चरपोखरी अंचल में प्रवेश करेगी। कागजात जमा किए जाने के साथ भूमि अधिग्रहण की राशि भी किसानों को दी जा रही है।

जागरण संवाददाता, आरा/उदवंतनगर। पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 119 ए भोजपुर जिले में पांच अंचलों से होकर गुजरेगी।
इन अंचलों में सासाराम की तरफ से तरारी में प्रवेश करने के बाद चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर होते हुए कोईलवर अंचल के रास्ते सोन नदी को पार कर पटना जिले में प्रवेश करेगी।
भोजपुर जिले में ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे पांच अंचल के 54 राजस्व गांव से होकर गुजरेगी। इन 54 गांव में सबसे पहले सासाराम की तरफ से व तरारी अंचल के महेशडीह राजस्व ग्राम में प्रवेश करने के साथ कुरमुरी राजस्व ग्राम के रास्ते चरपोखरी अंचल में प्रवेश करेगी।
चरपोखरी के सोनबरसा राजस्व ग्राम के सहारे प्रवेश कर यह गड़हनी में काउप राजस्व ग्राम के सहारे प्रवेश करते हुए उदवंतनगर के डेम्हा राजस्व ग्राम में निकलेगी।
उदवंतनगर प्रखंड में यह डेम्हा में प्रवेश करने के बाद बकरी राजस्व ग्राम के रास्ते से कोईलवर के जलपुरा राजस्व ग्राम में प्रवेश करने के बाद मानपुर, गुड़ी, कोशिहान होते हुए खनगांव के रास्ते सोन नदी पार कर पटना जिला में प्रवेश कर जाएगी।
इस तरह से 54 राजस्व ग्राम के सहारे ग्रीन फील्ड हाईवे गुजरेगी। ग्रीन फील्ड हाईवे सबसे ज्यादा तरारी अंचल के 15 राजस्व ग्राम, चरपोखरी में 14, गड़हनी और उदवंतनगर में 10-10 तथा सबसे कम कोईलवर अंचल के पांच राजस्व ग्राम से होकर गुजरेगी।
इस हाईवे की कुल लंबाई 120 किलोमीटर है, जिसमें सासाराम से उदवंतनगर तक 74 किलोमीटर और उदवंतनगर से पटना की दूरी 46 किलोमीटर शामिल है। भोजपुर जिले के पांच अंचल में भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है।
कागजात जमा किए जाने के साथ भूमि अधिग्रहण की राशि भी किसानों को दी जा रही है। जमीन के बदले राशि देने का कार्य तरारी चरपोखरी आदि में शुरू है।
कोईलवर उदवंतनगर और गड़हनी में किसानों से कागजात लेने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिक्रमगंज में करेंगे।
उदवंतनगर में दक्ष स्कूल और स्वास्तिक चिमनी भट्ठा के बीच बनेगा चरमोहन
पटना आरा सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे उदवंतनगर में दक्ष स्कूल और स्वास्तिक चिमनी भट्ठा के बीच से पूर्व दिशा की तरफ मोड़ते हुए देवरिया राजस्व ग्राम के साथ-साथ खजुआता होते हुए बकरी के बाद कोईलवर में प्रवेश करेगी।
दक्ष स्कूल और स्वास्तिक चिमनी भट्ठा के बीच चार तरफ से आने वाली सड़क चरमोहन के पास मिलेगी। उत्तर और दक्षिण दिशा से आरा-सासाराम मुख्य सड़क जुड़ी है। पूरब दिशा की तरफ से पटना आरा सासाराम ग्रीन फील्ड हाईवे आकर मिलेगी और पश्चिम दिशा की तरफ से असनी उदवंतनगर फोरलेन सड़क बनेगी।
इस वजह से यहां पर चरमोहन का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का कार्य पहले से ही किया जा चुका है।
इन राजस्व गांव से होकर गुजरेगी पटना-आरा-सासाराम हाईवे
तरारी अंचल के महेशडीह, डुमरिया, अकरौज, भदसेरा, बड़कागांव, धनगांवा, गाजोडीह, इटहरी, किरतपुर, कुरमुरी, महादेवपुर, निर्भयडीहरा, रन्नी, सुरमना, तरारी। चरपोखरी अंचल में केशोपुर, कुम्हैला, कुसमाही, सोनबरसा सुंदरपुर, कोरी, मधुरी, पटखौलिया, पांडेडीह, जनेयाडीह, जयरामपुर, रेपुरा, इटौर व माझियाव।
गड़हनी अंचल में बागवां, बहरी, बड़ौरा, चांदी, धामनिया, धंधौली, गड़हनी, करनौल, काउप व पड़रिया। उदवंतनगर अंचल में बकरी, डेम्हा, देवरिया, गड़हा, कसाप, खजुआता, पिअनिया, उदवंतनगर, एड़ौरा व असनी। कोईलवर अंचल में गुड़ी, जलपुरा, खनगांव, कोसिहान व मानपुर राजस्व ग्राम शामिल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।