Move to Jagran APP

भोजपुर में 11,300 हेक्टेयर में पड़ेगा धान का बिचड़ा, लक्ष्य निर्धारित

भोजपुर में धान की खेती के लिए बिचडा़ डालने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:20 AM (IST)
भोजपुर में 11,300 हेक्टेयर में पड़ेगा धान का बिचड़ा, लक्ष्य निर्धारित
भोजपुर में 11,300 हेक्टेयर में पड़ेगा धान का बिचड़ा, लक्ष्य निर्धारित

आरा। भोजपुर में धान की खेती के लिए बिचडा़ डालने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है। जिले में 1,13,000 हेक्टेयर में धान आच्छादन के लिए 11,378 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का लक्ष्य कृषि विभाग ने तय किया है। जिले के जगदीशपुर, तरारी और पीरो प्रखंड में सर्वाधिक धान के बिचड़े डाले जाएंगे। धान का बिचड़ा डालने के लिए किसान खेतों की तैयारी के क्रम में ट्रैक्टर के द्वारा खेतों की जुताई शुरू कर दिए हैं। रोहिणी नक्षत्र में जिले में 10 से 15 प्रतिशत धान का बिचड़ा डाला जाता है। शेष किसान धान का बिचड़ा आद्रा नक्षत्र में डालते हैं। बता दें कि रोहिणी नक्षत्र का आगमन और आरंभ 25 मई को हुआ है, जो 9 जून तक रहेगा। उसके बाद आद्रा नक्षत्र का आरंभ हो जाता है। कृषि विभाग का मानना है कि भोजपुर के 10 से 15 प्रतिशत किसान रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालते हैं। 21 दिनों में धान का बिचड़ा रोपनी के लायक तैयार हो जाता है और किसान मानसून के आगमन के साथ ही अपने खेतों में रोपनी का कार्य शुरू कर देते हैं। हालांकि रोहिणी नक्षत्र में धान के बिचड़ा में भीषण गर्मी के कारण वृद्धि अपेक्षाकृत कम होती है और पानी की भी काफी जरूरत होती है। वैसी स्थिति में साधन संपन्न किसान जिनके पास निजी नलकूप है रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा खेतों में डालते हैं। आद्रा नक्षत्र में मानसून के आरंभ के बाद पानी की उपलब्धता को देखते हुए इस जिले के शेष सभी किसान धान का बिचड़ा डालते हैं।

loksabha election banner

-----

किस प्रखंड में है कितना बिचड़ा आच्छादन का लक्ष्य ( हेक्टेयर में )

प्रखंड लक्ष्य

आरा 300

बड़हरा 90

कोईलवर 400

संदेश 590

उदवंतनगर 1000

सहार 800

अगिआंव 800

पीरो 1650

तरारी 1450

चरपोखरी 800

गड़हनी 900

जगदीशपुर 1770

शाहपुर 130

बिहिया 620

----

कहां होगा कितना हेक्टेयर में धान आच्छादन

आरा: आरा में 3,000 हेक्टेयर, बड़हरा में 1,400 हेक्टेयर, कोईलवर में 4,000 हेक्टेयर, संदेश में 4,000 हेक्टेयर, उदवंतनगर में 10,500 हेक्टेयर, सहार में 8,000 हेक्टेयर, अगिआंव में 7,500 हेक्टेयर, पीरो में 16,500 हेक्टेयर, तरारी में 14,500 हेक्टेयर, चरपोखरी में 8,000 हेक्टेयर, गड़हनी में 8,500 हेक्टेयर, जगदीशपुर में 17,500 हेक्टेयर, शाहपुर में 3,600 हेक्टेयर और बिहिया में 6,000 हेक्टेयर में धान अच्छादन का लक्ष्य कृषि विभाग ने निर्धारित किया है।

------

बॉक्स

----

खरीफ मौसम में धान आच्छादन का लक्षय 1,13,000 हेक्टेयर में निर्धारित किया गया है। इसके लिए 11,300 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का लक्ष्य प्रखंड वार निर्धारित किया गया है। रोहिणी नक्षत्र में 10 से 15 प्रतिशत किसानों द्वारा धान का बिचड़ा डाला जाता है। जबकि आद्रा नक्षत्र में शेष किसान खेतों में धान का बिचड़ा डालते हैं।

-संजय नाथ तिवारी

जिला कृषि पदाधिकारी

भोजपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.