Move to Jagran APP

हमारी लड़ाई अराजकता पैदा करने वाली ताकतों से : आरके सिंह

आरा संसदीय सीट से एनडीए के घोषित प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने पांच साल में जितना काम किया वो 70 साल में भी नहीं कर पाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 05:33 PM (IST)
हमारी लड़ाई अराजकता पैदा 
करने वाली ताकतों से : आरके सिंह
हमारी लड़ाई अराजकता पैदा करने वाली ताकतों से : आरके सिंह

आरा। आरा संसदीय सीट से एनडीए के घोषित प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने पांच साल में जितना काम किया वो 70 साल में भी नहीं कर पाए। मैने सभी काम पूरी ईमानदारी से बिना किसी भेदभाव के किया है। यहां हमारी लडाई अराजकता पैदा करने वाली ताकतों से है। आम जनता यह अच्छी तरह समझती है कि आरा लोकसभा क्षेत्र का वास्तविक विकास कौन कर सकता है। यहां के 90 प्रतिशत मतदाता हमारे साथ हैं। सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों का समर्थन हमें मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने ये बातें पीरो में एनडीए कार्यकताओं की बैठक में कहीं। देश को मजबूत सरकार की जरूरत है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बार का चुनाव दो विचार धाराओं के बीच है। एक तरफ चौकीदार है तो दूसरी ओर चोरों की जमात है। जनता को फैसला करना है। बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता अवधेश प्रसाद सिंह व संचालन भाजपा नेता मदन स्नेही ने किया। बैठक में पूर्व विधायक भाई दिनेश, भाजपा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, विजय सिंह, भाजपा के हसनबाजार मंडल विनोद सिंह, भीम ओझा, सत्यदेव सिंह, उदय सिंह, आशा कुशवाहा पवन राय, राजेश केसरी, जेएन सिह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, युवा जदयू नेता मनोज उपाध्याय, जदयू के तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, लोजपा के राजेश्वर सिंह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम केसरी, बैजनाथ उपाध्याय, संजय सिंह सहेजनी, सोनू पांडेय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.