मतदाता सूची में नाम नहीं होने से आक्रोश
व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव के लिए तैयार मतदात
भोजपुर। व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची से नाम गायब किए जाने से स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सेमराव निवासी कामेश्वर ¨सह सहित अन्य संबंधित किसानों ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने व सूची में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मसले पर किसानों ने कहा कि पूर्व की सूची में उनका नाम था। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार पूर्व की सूची के आधार पर ही हालिया चुनाव कराया जाएगा पर बाद में नयी सूची जारी कर दी गई जिसमें पूर्व की सूची में शामिल बहुत से नाम गायब हो गए हैं। ऐसे में नाम नहीं होने के कारण बहुत से किसान चुनाव लड़ने व मतदान से वंचित हो जाएंगे।