विकास कार्यों से कोई समझौता नहीं : आरके ¨सह
आरा के स्थानीय सांसद व केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार ¨सह ने कहा कि भोजपुर के 12 सौ गावों में से कुल 850 गांवों में विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। शेष बचे गांवों में भी विकास योजनाओं से जुड़े कार्यों को शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर किसी भी गांव के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय विद्युत तथा नवीन और आरके ¨सह रविवार को भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के बड़ौरा पंचायत अंतर्गत डिहरी गांव में पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया के साथियों ने हमसे सड़क जाम व विकास को लेकर कई सवाल पूछे थे।
आरा। आरा के स्थानीय सांसद व केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार ¨सह ने कहा कि भोजपुर के 12 सौ गावों में से कुल 850 गांवों में विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। शेष बचे गांवों में भी विकास योजनाओं से जुड़े कार्यों को शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर किसी भी गांव के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय विद्युत तथा नवीन और आरके ¨सह रविवार को भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के बड़ौरा पंचायत अंतर्गत डिहरी गांव में पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया के साथियों ने हमसे सड़क जाम व विकास को लेकर कई सवाल पूछे थे। तब मैंने कहा था कि मैं आरा को इन समस्याओं से निजात दिलाउंगा। उन्होंने कहा कि कोइलवर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सोन नदी में पुल, आरा पूर्वी रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन का विस्तार सहित विकास के कई अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आरा-सासाराम रेललाइन के विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका लोकार्पण इसी महीने होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरा-सासाराम रोड को एनएच में तब्दील करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कोईलवर पुल के बन जाने से 45 मिनट में पटना पहुंचने का सपना पूरा होगा। उन्होंने भोजपुर जिले में इंजीनिय¨रग व मेडिकल कॉलेज तथा ¨सचाई हेतु नहर के पक्कीकरण की योजना स्वीकृत कराई है। भोजपुर के हर गांव के खेतों में पटवन हेतु बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया दिव्यांग लोगों के लिए 4500 उपकरणों का वितरण कराया है। आरा से झारखंड के लिए रेलसेवा उपलब्ध कराने को वह प्रयासरत हैं। राजकुमार ¨सह ने लभुआनी में मनोज साह के घर से रामदयाल ¨सह के घर तक तथा डिहरी में अशोक तिवारी के घर से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कुरकुरी गांव में भी पीसीसी रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर ¨सह, कुरकुरी पैक्स अध्यक्ष शिवमंगल ¨सह, अवधेश ¨सह, महेंद्र ¨सह, रामजी तिवारी, श्रीभगवान ¨सह सहित विद्यालय के शिक्षक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।