राष्ट्र की धरोहर हैं पांडुलिपियां : विधायक
भोजपुर । भगवान महावीर जयंती के अवसर पर श्रीदेव कुमार जैन प्राच्य शोध संस्थान और राष्ट्रीय प
भोजपुर । भगवान महावीर जयंती के अवसर पर श्रीदेव कुमार जैन प्राच्य शोध संस्थान और राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जेल रोड स्थित श्री जैन सिद्धांत भवन में पाण्डुलिपि जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। हस्तलिखित पाण्डुलिपियों की भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक डा अनवर आलम, डा सविता रूंगटा व शैलजा ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डा अनवर आलम ने कहा कि पाण्डुलिपियां राष्ट्र की धरोहर हैं। बहुत खुशी की बात है कि हमारे यहां इतनी दुर्लभ पाण्डुलिपियां हैं। इस अमूल्य धरोहर को बचाने के लिए हरसंभव सहयोग करुंगा। डा सविता रूंगटा व शैलजा ¨सह ने दुर्लभ पाण्डुलिपियों को संजोकर रखने और वैज्ञानिक विधि से संरक्षण करने के लिए संस्थान कमिटी के प्रति आभार प्रकट किया। प्रदर्शनी के संयोजक प्रशांत कुमार जैन ने बताया कि 25 अप्रैल तक दुर्लभ पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया जा सकता है। पाण्डुलिपि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी के दौरान लोगों को पाण्डुलिपियों के महत्व, उचित रख-रखाव और संरक्षण के बारे में जानकारी जायेगी, ताकि तेजी से नष्ट होती जा रही अपनी इस धरोहर को भविष्य के लिए बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में पाण्डुलिपियों का विशाल भंडार है। लेकिन अफसोस की बात है कि इसके प्रति लोग जागरूक नहीं हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा राकेन्द्र चन्द्र जैन ने किया। इस मौके पर पद्मराज कुमार जैन, विभोर जैन, सारिका जैन, सन्मति जैन, देवांश जैन, विवेक जैन, मुदिता जैन, मनीष जैन, सर्वेश जैन, अजय जैन, शिव प्रसाद चौरसिया आदि थे।