Move to Jagran APP

किसानों की आर्थिक सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है मोदी सरकार: विरेन्द्र

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद विरेन्द्र ¨सह मस्त ने कहा कि भारत सरकार किसानों के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:03 PM (IST)
किसानों की आर्थिक सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है मोदी सरकार: विरेन्द्र
किसानों की आर्थिक सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है मोदी सरकार: विरेन्द्र

आरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद विरेन्द्र ¨सह मस्त ने कहा कि भारत सरकार किसानों के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की दशा कैसे सुधरे तथा आर्थिक रूप से उन्हें कैसे सु²ढ़ किया जाएं इसके लिए रात -दिन प्रयास जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस सवाल पर पूरी तरह गंभीरता से लगे है। वे स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में मोर्चा द्वारा आयोजित किसानों के विकास में स्व. तपेश्वर बाबु की भूमिका एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी सार्थकता' विषयक पर परिचर्चा में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने तपेश्वर बाबु के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत ¨सह को साधुवाद देते हुए कहा कि आप अपने पूर्वजों की कृति आज भी संजोए है।

loksabha election banner

पूर्व सांसद सह जदयू नेत्री मीना ¨सह ने कहा कि किसानों के हित में सोचने एवं उनके दुख:दर्द को समझने के लिए स्थापित सहकारिता किसान नेता स्व.तपेश्वर बाबु के परिवार से हूं और किसानों के विकास के लिए उनकी ही प्रेरणा को आत्मसात करके आगे बढ़ा रहे हैं। बिहार विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरीय भाजपा नेता अमरेन्द्र प्रताप ¨सह ने कहा कि किसानों के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार कृत संकल्पित हैं। स्वागत भाषण में मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रंजीत ¨सह ने कहा कि किसानों के विकास के लिए आयोजित परिचर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा जारी कार्य की सच्चाई से सभी वर्गो को अवगत कराया गया।

मौके पर बीजेपी के पूर्व नगर महामंत्री सुशील ¨सह, दिनेश ¨सह, सुशील मिश्रा, रघुनाथ ¨सह, अरुण ¨सह, विमलेश ¨सह, राणा प्रताप कुशवाहा, भुनेवश्वर ¨सह, शैलेन्द्र ¨सह, जीतू चौरसिया, मंटू शर्मा, ¨प्रस कुमार, शंभू राय, सतेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यू ¨सह व संचालन प्रकाश ¨सह व धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश ¨सह उर्फ मुन्ना कुशवाहा ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.