पाठ्यक्रम में सुधार का सुझाव
एक परिवर्तन की कार्यकारिणी की बैठक प्रो.नंदजी दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आरा। एक परिवर्तन की कार्यकारिणी की बैठक प्रो.नंदजी दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वेद प्रकाश और विरेन्द्र जी ने संस्था के सामाजिक सरोकारों व कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं समाजसेवी श्रीभगवान गुप्ता ने मलिन बस्तियों में बच्चों की शिक्षा के लिए चल रहे बाल सखा केन्द्रों के पाठ्यक्रम में सुधारों का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। वेद प्रकाश द्विवेदी के लखनडिहरा स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। कार्यों की अधिकता को देखते हुए अरविन्द चौधरी को संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कुसुम देवी, राकेश तिवारी, सुनील पासवान, झुन्नी देवी, दीपक गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, सुमन, विश्वनाथ ¨सह आदि मौजूद थे।