Move to Jagran APP

विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

कला संस्कृति एवं युवा विभाग और भोजपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे स्थानीय आरा क्लब में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता-2019 संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:11 AM (IST)
विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और भोजपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे स्थानीय आरा क्लब में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता-2019 संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। इसमें अंडर-19 में 55 किलोग्राम भार वर्ग में पटना की संजना स्वर्ण पदक, बेगूसराय की तोफा रजत पदक और गोपालगंज की अश्वनी पाण्डेय कांस्य पदक प्राप्त किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में बेगूसराय की आकांक्षा कुमारी बेगूसराय स्वर्ण पदक, पटना की आयुषी कश्यप रजत पदक और शेखपुरा की शिवानी धनलक्ष्मी व लखीसराय की लीली कुमारी कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अंशुल अग्रवाल और डॉ. बी. के. शुक्ला ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं इस प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 में मुस्कान कुमारी (वैसाली), रुपाली कुमारी (लक्खीशराय), वैष्णवी (बेगूसराय)] वैष्णवी (शेखपुरा), सोनम कुमारी (मुंगेर)] मुस्कान शर्मा (पटना), खुशी कुमारी (शेखपुरा), अंजली कुमारी (बेगूसराय), महिमा कुमारी (मुंगेर), आयुश्री राजेश (पटना), अंडर-17 में ऋतिका कुमारी (सारण), अन्नया कुमारी (पटना), आंशिक रानी (पटना), श्रृष्टि कुमारी (बेगूसराय), खुशबू कुमारी (शेखपुरा), रिया सिंह (गोपालगंज), साना श्रेया (मुज्जफरपुर), रागिनी कुमारी (बेगूसराय), खुशी कुमारी (नवादा), सुभागी श्रेय (समस्तीपुर), ज्योति (मुज्जफपुर), रशिका (पटना), अंडर-19 मे साइदा परवीन (बेगूसराय), मौसमा परवीन (बेगूसराय), रानी परवीन (बेगूसराय), अनामिका कुमारी (बेगूसराय), स्वीटी कुमारी (शेखपुरा), किरण कुमारी (शेखपुरा), संजना (पटना), अंकाक्षा कुमारी (बेगूसराय), श्रेया रानी (बेगूसराय), राजश्री धनलक्ष्मी (शेखपुरा) आदि हैं। चयनकर्ताओं मे अमर कुमार, विक्की कुमार व मणीकान्त थे। इस अवसर पर अरुण कुमार (पटना), सुमन प्रकाश रंजन (भोजपुर), सुजीत कुमार (मुंगेर), ज्योति सिंह (भोजपुर), अमरेन्द्र (पटना), आदित्या कुमार (वैशाली), अनिल कुमार (बेगूसराय), बलजीत कुमार सिंह (पटना) आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में शिव नारायण पाल, श्रीकांत पांडेय, प्रेम प्रियदर्शी, कृष्ण कुमार, संजीव, कुमार, रजनीश पांडेय, कुमार विजय, नीरज सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुमार मंगलम, अभिषेक ओझा, प्रदीप कुमार, कुमारी सुमन, सोनल पटेल आदि की आहम भूमिका रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.