Move to Jagran APP

विवाहिता को जलाकर मार डाला

अवैध संबंध का विरोध करने एवं दहेज में पैसे के लिए केरोसिन तेल छिड़ककर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:02 PM (IST)
विवाहिता को जलाकर मार डाला
विवाहिता को जलाकर मार डाला

आरा। अवैध संबंध का विरोध करने एवं दहेज में पैसे के लिए केरोसिन तेल छिड़ककर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना इमादपुर थाना के मोआप खुर्द गांव की है। इसे लेकर विवाहिता के पिता ने संबंधित थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें पति समेत तीन को आरोपी बनाया गया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। मृतका नीतू देवी( 21वर्ष) मोआप खुर्द गांव निवासी नंद कुमार ¨सह की पत्नी बताई जाती है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हर ऐंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

सहार थाना के पेरहाप गांव निवासी छबी ¨सह की पुत्री नीतू की शादी अप्रैल 2017 में जयराम यादव के पुत्र नंद कुमार ¨सह के साथ हुई थी। शादी के समय गरीब पिता ने अपने साम‌र्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर शादी किया था। अभी तक संतान भी नहीं हुई थी। इधर, विवाहिता के पिता छबी ¨सह का आरोप है कि उसकी बेटी के पति का अवैध संबंध भी था। जिसका विरोध उसकी बेटी किया करती थी। इस दौरान दहेज में पचास हजार रुपये के लिए भी तंग करते थे। शुक्रवार की रात विवाहिता को केरोसिन तेल छिड़ककर जला दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया गया। वह करीब सौ फीसदी झुलस गई थी।

सूत्रों के अनुसार प्रताड़ना के चलते विवाहिता आपने मायके में रहती थी। करीब दस रोज पहले ससुराल पक्ष के लोग विदाई कराकर अपने साथ ले गए थे। पिता ने बेटी की विदाई के समय एक मवेशी भी दिया था। बावजूद वह प्रताड़ित होती रही। इस बीच शुक्रवार की रात जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पिता ने केरोसिन तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पति, ससुर ननद पर जलाने का आरोप लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.