विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर के महुली घाट पीपा पुल की हालत जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; लोगों ने की मरम्मत की मांग

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:21 PM (IST)

बड़हरा के महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल की हालत बेहद जर्जर है, जिससे आवागमन करने वालों के लिए खतरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीपा पुल की स्थिति अत्यंत जर्जर, खतरा बढ़ा।

  2. नट-बोल्ट खुले, प्लेटें असुरक्षित, रेलिंग में गैप।

  3. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है।

संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। प्रखंड अंतर्गत महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।

महुली घाट से खवासपुर को जोड़ने वाले इस पीपा पुल में सैकड़ों स्थानों पर नट-बोल्ट खुले हुए हैं, जबकि कई जगहों पर लोहे की प्लेटें बिना मजबूती के रखी गई हैं, जो किसी बड़ी घटना को आमंत्रित कर रही हैं।

पूरे पुल पर बनी रेलिंग में दर्जनों जगह गैप है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीण रघुनंदन यादव ने बताया कि यदि लोग सतर्क नहीं रहें, तो गैप के कारण गंगा नदी में गिरने की आशंका बनी रहती है।

गाड़ी पार कराने में हादसे का डर

ग्रामीण बद्रीनारायण यादव ने बताया कि पुल की स्थिति इतनी खराब है कि नियमानुसार चार पहिया वाहन पार कराने में भी हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि पीपा पुल के दोनों ओर ईंट सोलिंग का कार्य होना था।

महुली घाट की ओर ईट सोलिंग दिख रहा है, लेकिन खवासपुर की ओर यह कार्य नहीं दिख रहा है। पूरे रास्ते में बालू भरा हुआ है, जिससे बाइक और साइकिल चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पीपा पुल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके। इस संबंध में जानकारी के लिए पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी खुर्शीद आलम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।