विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महानंदा एक्सप्रेस हादसे में किसकी चूक? आरा जंक्शन पर छह लोगों की ड्यूटी जांच के घेरे में

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:16 PM (IST)

महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद आरा जंक्शन पर रेलवे अधिकारी जांच में जुटे हैं, जिसमें ड्यूटी के दौरान हुई चूक ...और पढ़ें

आरा में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी महानंदा एक्‍सप्रेस। फाइल

आरा में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी महानंदा एक्‍सप्रेस। फाइल

HighLights

  1. महानंदा एक्सप्रेस हादसे की रेलवे अधिकारी कर रहे हैं जांच।

  2. आरा जंक्शन पर ड्यूटी में चूक की पड़ताल जारी है।

  3. छह में से चार लोगों पर कार्रवाई की संभावना है।

जागरण संवाददाता, आरा। महानंदा एक्सप्रेस के आरा जंक्शन पर हुए हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जांच रिपोर्ट और जिम्मेदारी तय करने को लेकर लगातार मंथन में जुटे हैं।

हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान किन स्तरों पर चूक हुई है। रेल सूत्रों के अनुसार मामले की निगरानी उच्च स्तर से की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट होगी।

CRS की टीम आ सकती है आरा 

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद रेलवे में चर्चा थी कि मामले की जांच के लिए रेल संरक्षा आयुक्त सीआरएस की टीम कोलकाता या लखनऊ से आरा जंक्शन पहुंच सकती है।

हालांकि हादसे को अपेक्षाकृत छोटा मानते हुए फिलहाल सीआरएस की टीम के आरा आने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद रेलवे स्तर पर घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

रेल सूत्रों के अनुसार आरा जंक्शन पर घटना की मॉनिटरिंग के लिए छह लोगों की टीम की भूमिका तय की गई थी। जांच और क्रॉस वेरिफिकेशन के दौरान अलग-अलग स्तर पर ड्यूटी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर छह में से करीब चार लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। हालांकि इस संबंध में रेलवे के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

क्योंकि सूत्रों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग रेल मंत्रालय के स्तर से भी की जा रही है। घटना से जुड़े दस्तावेज, ड्यूटी से संबंधित रिकॉर्ड और अधिकारियों-कर्मचारियों के बयानों की जांच के बाद जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा।

रिपोर्ट आने के बाद स्‍पष्‍ट होगी स्‍थ‍िति‍ 

बताया गया कि महानंदा एक्सप्रेस हादसे को लेकर तैयार की जा रही रिपोर्ट रेलवे के उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में घटना के कारणों के साथ-साथ ड्यूटी में हुई संभावित चूक और जिम्मेदार लोगों का उल्लेख किया जा सकता है।

रेल सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। इसके बाद जांच के निष्कर्ष और की गई कार्रवाई को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

रेल सूत्रों के अनुसार चर्चा यह भी है कि मीडिया सोशल मीडिया के सामने अपना बयान देने वाले दो लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस हादसे की जांच तेज, 6 रेलकर्मियों की भूमिका पर रेलवे की पड़ताल

यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस हादसा: लाल सिग्नल वाली लाइन पर हरा सिग्नल समझकर चलाई ट्रेन, पीछे करते समय हुआ डिरेलमेंट

यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद कार्रवाई, लोको पायलट को ट्रेन से उतारा; ब्लड टेस्ट भी कराया, दानापुर तलब