Move to Jagran APP

सूबे में कानून का राज है अपराधी बच नहीं सकते

भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. विशेश्वर ओझा की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को शाहपुर इंटर कालेज के मैदान में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM (IST)
सूबे में कानून का राज है अपराधी बच नहीं सकते
सूबे में कानून का राज है अपराधी बच नहीं सकते

आरा। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. विशेश्वर ओझा की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को शाहपुर इंटर कालेज के मैदान में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय ¨सह टाइगर ने कहा कि स्व: विशेश्वर ओझा का लोकतंत्र में काफी विश्वास था। उनकी रणनीतिक बौद्धिक क्षमता के मद्देनजर पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। उनके परिजनों को न्याय मिले। बिहार में कानून का राज है कानून का उल्लंघन करने वाले को छोड़ा नहीं जा रहा है। अपराधी बच नहीं सकते हैं उन्हें सजा कानूनी तौर पर जरूर मिलेगा। भाजपा को भी अपने नेता को खोने की पीड़ा कम नहीं है। उसने अपने वीर सपूत को खोया है। साथ ही उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्व. विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश विशेश्वर ओझा ने पुण्यतिथि समारोह में आये लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगो का प्यार ही हमारे और हमारे परिवार के लोगो के लिए महत्वपूर्ण है। जनता की आर्शीवाद का आकांक्षी हूं। आप हमारे अभिभावक है। हमलोग मिलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जो सामाजिक स्तर पर आपसी मतभेद को भुलाकर कार्य करेंगे। क्षेत्र को लोगो का खोया हुआ सम्मान फिर से मिलेगा। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने दर्द को शब्दों में बयान नही कर सकता। सहोदर होने के नाते मैं हमेशा ही सेवक के रूप में रहा हूं और आज भी वही फर्ज अदा कर रहा हूं। मेरे लिए श्रद्धांजलि यही होगी कि हत्यारों एवं साजिशकर्ता को उनके अंजाम तक पहुंचा दूं। पूर्व सांसद मीना ¨सह ने कहा कि स्व. विशेश्वर ओझा व उनके परिवार से मेरा आत्मीय संबंध था। उन्होंने जो मेरे लिए किया है वह मैं कभी भूल नहीं सकती।

loksabha election banner

वही भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक विष्णु ओझा ने मार्मिक भोजपुरी गीत के माध्यम से स्व. विशेश्वर ओझा को श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करने वाले में भाजपा के बौद्धिक मंच के शम्भूनाथ पांडे, बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, कमलेश ओझा, भोजपुर डीलर फेयर प्राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य नंदकुमार ओझा, बिहिया नप के मुख्यपार्षद दीपक आलोक हृदयानंद तिवारी, कमलदेव ओझा, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी व पंकज तिवारी, सत्येंद्र ओझा, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मंटू दुबे, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, शिवशंकर ¨सह शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीभगवान राय व संचालन भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष मंगलाचरण तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.