Move to Jagran APP

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कोईलवर के चंदा काजीचक विद्यालय में मना पृथ्वी दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM (IST)
पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

loksabha election banner

कोईलवर (भोजपुर) । जल, जंगल, जमीन की होगी सुरक्षा, मानव जीवन की है उसी में सुरक्षा इस नारे के साथ मध्य विद्यालय काजीचक सह उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा काजीचक में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक राजाराम सिंह प्रियदर्शी द्वारा शपथ पत्र पढ़ा गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डा.दया शंकर प्रसाद समेत लालदेव वर्मा, गोपाल जी, सिकंदर कुमार, रोहित कुमार राहुल, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, कमाल अशरफ रिजवी, नौसादुर रहमान, इमरान अहमद उपस्थित थे। दूसरी ओर चरपोखरी संवाददाता के अनुसार बिहार पृथ्वी दिवस को लेकर बुधवार को प्रखंड के लाखा इंटरस्तरीय विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। प्रभारी प्राचार्य बालगंगाधर तिलक ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को हरा भरा बनाने सहित 11 सूत्री संकल्प दिलाए। बमपाली में पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बामपाली में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक डा. मनोज कुमार गुप्ता ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएंगे एवं उसकी रक्षा करेंगे। मौके पर शिक्षकों में वृंदानंद प्रसाद, संजय कुमार, हरीश कुमार, सुनीता कुमारी, रूबी सिंह, कमलेश कुमार, पन्नूलाल सिंह, आरती कुमारी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, प्रियंका मौर्या आदि शामिल थे। पीरो में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प : पीरो पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालयों, कार्यालयों व खाली पड़े जगहों पर पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विशेष निर्देश जारी किया गया था। वहीं शाहपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद गुलाम सरवर ने बताया कि विद्यालयों में छात्र छात्राओं को पर्यावरण को बचाने हेतु संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर शाहपुर के मध्य विद्यालय, महरजा, भरौली, बिलौटी, कारनामेपुर, लालू डेरा, दमोदरपुर, सहजौली सहित कई विद्यालयों में बच्चों को संकल्प दिलाया गया तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गड़हनी में दिलाया गया संकल्प : गड़हनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय काउप में प्रधानाध्यापक नंदजी सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़हनी हिंदी के प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक तसव्वर हुसैन व ओम नारायण साह के नेतृत्व मेंबच्चों को संकल्प दिलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.