भोजपुर में जन सुराज पार्टी को मिली मजबूती, पूर्व मुखिया कमलेश्वर मिश्र बने जिला महामंत्री
जन सुराज पार्टी ने चरपोखरी प्रखंड के पूर्व मुखिया कमलेश्वर मिश्र को भोजपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनके ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर के साथ कमलेश्वर मिश्र (फोटो-जागरण)
HighLights
कमलेश्वर मिश्र बने जन सुराज भोजपुर जिला महामंत्री।
कोयल के पूर्व मुखिया को मिली अहम जिम्मेदारी।
उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी।
संवाद सहयोगी, चरपोखरी। जन सुराज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए चरपोखरी प्रखंड के कोयल पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश्वर मिश्र को भोजपुर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस मनोयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
समाजवादी नेता माने जाते हैं कमलेश्वर मिश्र
शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व ने जिला सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें कमलेश्वर मिश्र के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई।
चरपोखरी प्रखंड के चर्चित नेता हैं कमलेश्वर मिश्र
समाजवादी नेता के रूप में चर्चित कमलेश्वर मिश्रा नब्बे के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी सियासी पारी प्रखर समाजवादी नेता राम अवधेश सिंह और त्रिवेणी सिंह के साथ शुरू किया था। वह कई बार कोयल पंचायत के मुखिया रह चुके हैं।
लोकदल से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले मिश्र समाजवादी पार्टी में कई वर्षों तक रहे। फिर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में सक्रिय भूमिका निभाई। इससे पूर्व जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
उनके मनोनयन पर पंचायत मलौर पंचायत समिति सदस्य अत्री तिवारी, अमरीश तिवारी, अजेश मिश्र, स्वीटी कुमारी, मनीष कुमार और सतेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
