Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की 2 सीट पर जदयू-भाजपा की बल्ले-बल्ले, सबसे कम वोट के अंतर से भेदा 'किला'

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:15 PM (IST)

    Bhojpur Vidhan sabha Result 2025: भोजपुर जिले के दो सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। दोनों ही सीटों पर अंतिम राउंड तक कांटे की टक्कर रही। पो ...और पढ़ें

    Hero Image

    जदयू प्रत्याशी राधाचरण शाह और भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर के सात में से दो विधानसभा क्षेत्रों में सबसे रोमांचक और नजदीकी मुकाबला हुआ है। संदेश और अगिआंव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती अंतिम राउंड तक दिल की धड़कन बढ़ाने वाली रही।

    अंत में संदेश विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी राधाचरण शाह केवल 27 वोट से चुनाव जीत गए। वहीं, अगिआंव में भी केवल 95 मतों से फैसला भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान के पक्ष में रहा।

    संदेश में 28 राउंड की मतगणना के दौरान कई बार मामला आगे पीछे होता रहा। हालांकि, अधिकांश समय राजद के दीपू सिंह आगे रहे, लेकिन अंतिम के चार-पांच चरणों में जदयू प्रत्याशी ने अच्छी वापसी की।

    मुकाबला इतना रोचक था कि 27वें राउंड की मतगणना के बाद राधाचरण साह केवल 36 मतों से आगे थे। 28वें चरण की मतगणना में वे 36 मतों से पीछे हो गए। इसके बाद पोस्टल बैलेट से पड़े मत गिने गए। पोस्टल मत में जदयू को 526 मत और राजद को 463 मत मिले। इन मतों को जोड़ने पर राधाचरण 27 मतों से आगे निकल गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर, अगिआंव में भी यही कहानी रही। यहां से भाजपा के महेशा पासवान शुरू से भाकपा माले प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन पर बढ़त बनाए रहे। बाद के चरणों में मतों का अंतर कम होता गया और 25वें चरण की मतगणना के बाद माले ने यहां से 357 मतों से बढ़त बना ली।

    26वें और अंतिम राउंड में भाजपा को फिर 37 मतों की बढ़त मिल गई। इसके बाद पोस्टल बैलेट में भाजपा को पड़े 425 और माले को पड़े 373 मत जोड़े गए। इसके बाद बढ़त 95 हो गई और सीट भाजपा की झोली में आ गई और 28 में राउंड की मतगणना के बाद राजद यहां नीतीश और मोदी की सुनामी में भोजपुर की सातों सीट एनडीए की झोली में भोजपुर के 6 विधानसभा सीटों पर फैसला हो चुका था, अगिआंव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सस्पेंस बना हुआ था।

    यहां से केवल 95 वोट से भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान ने भाकपा माले के शिव प्रकाश रंजन को हराया है। भाजपा ने यह सीट भाकपा माले से छीनी है। से 36 मतों से आगे था। उसमें पोस्टल बैलट जोड़े गए तो जदयू प्रत्याशी 27 वोटो से आगे हो गए।