Move to Jagran APP

राहुल-प्रियंका के मिशन में महिलाएं हो शामिल : प्रतिष्ठा ¨सह

असंगठित कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक प्रतिष्ठा ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने मिशन 2019 को लेकर संगठन में जान फूंकते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 05:55 PM (IST)
राहुल-प्रियंका के मिशन में 
महिलाएं हो शामिल : प्रतिष्ठा ¨सह
राहुल-प्रियंका के मिशन में महिलाएं हो शामिल : प्रतिष्ठा ¨सह

आरा। असंगठित कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक प्रतिष्ठा ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने मिशन 2019 को लेकर संगठन में जान फूंकते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। उक्त बातें उन्होंने स्थानीय कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन मजबूत है, लेकिन अभी महिलाओं को और अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क चला रही हूं, ताकि संगठन में महिलाओं को बराबरी की भगीदारी मिल सके। जिले के लोगों से इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़ने की अपील की। इससे पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत बुके व माला देकर किया गया। उन्होंने जिला संगठन में महिलाओं की बराबर की भागीदारी के लिए विशेष प्रयास को संगठन के लिए हितकर बताया। अन्य नेताओं ने यूपी कांग्रेस द्वारा लखनऊ में राहुल-प्रियंका के रोड शो में उमड़े जन सैलाब एवं लोगों के उत्साह के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर शामिल पार्टी नेताओं में प्रवक्ता बिरेन्द्र मिश्र, बिहारी जी ¨सह, अमिता पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, चितरंजन मुन्ना, रविन्द्र तिवारी, कन्हैया कुमार, संजय कुमार, रामलायक ¨सह, इकबाल अहमद एवं नगर अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी आदि प्रमुख थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.