Move to Jagran APP

भोजपुर में सगा ही अपनों को दे रहा दगा, खून से लाल हो रहे घर आंगन

भोजपुर में सगा ही अपनों को दे रहा दगा खून से लाल हो रहे घर।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:02 AM (IST)
भोजपुर में सगा ही अपनों को दे रहा दगा, खून से लाल हो रहे घर आंगन
भोजपुर में सगा ही अपनों को दे रहा दगा, खून से लाल हो रहे घर आंगन

भोजपुर में सगा ही अपनों को दे रहा दगा, खून से लाल हो रहे घर आंगन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता,आरा: रिश्तों में ऐसी दरार पैदा हो रही है कि लोग अपनों की ही जान के दुश्मन बन रहे हैं। रिश्तों के खून से बर्बादी की कहानी लिखी जा रही है। घर -आंगन खून से लाल हो रहे है। रिश्ते तार तार हो रहे हैं।

सगा ही अपनों के साथ दगा कर रहा है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। भोजपुर जिले में पिछले दो महीने के दौरान करीब सात ऐसी घटनाएं घटित हुई है, जिससे खूनी रिश्तों से भी विश्वास उठता नजर आ रहा है। किसी घटना में पुत्र द्वारा पिता, भतीजा द्वारा चाचा एवं दादी तो किसी में पत्नी द्वारा पति की हत्या की साजिश रचे जाने की बातें सामने आई है।

केस स्टडी-एक

-02 जून 2022 को आरा टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान में घुसकर अपराधियों ने व्यवसायी शलिल प्रसुन्न जैन की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। संपत्ति विवाद में छोटे भाई संगम प्रसुन्न जैन द्वारा 4.83 लाख रुपये सुपारी दिए जाने की बात सामने आई थी।

केस स्टडी-दो

- 9 जुलाई 2022 धोबहां ओपी क्षेत्र के देवढ़ी गांव में पिटाई से एक अधेड़ की मौत हो गई थी।मृतक देवढ़ी गांव निवासी स्व. कलक्टर राम के 50 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद राम थे। मारपीट का आरोप सगी मां और दो भाइयों पर लगा था। इसे लेकर पत्नी सविता देवी के फर्दबयान पर तीनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

-

केस स्टडी-तीन

-17 जुलाई 2022 को आरा टाउन थाना के रघु टोला मोहल्ले में कमरे में सोए मां सुमित्रा कुंवर व पुत्र राम अवधेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने अज्ञात पर केस किया था। पुलिस ने मृतक के भतीजा गौतम समेत चार को को पकड़ा। संपत्ति विवाद में हत्या की बात सामने आई थी।

केस स्टडी-चार

- 19 जुलाई 2022 को नवादा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर गली नंबर एक मोहल्ले में इलेक्ट्रानिक दुकानदार हरी शंकर प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता ने केस दर्ज कराया था। इधर, पुलिस ने महीने दिन के अंदर कांड का जब भंडाफोड़ किया तो षड्यंत्र में पत्नी की संलिप्तता की बात सामने आई।

----

केस स्टडी-पांच

11 अगस्त 2022 को शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंडेसर टोला गांव में अहले सुबह महज 50 ग्राम रिफाइन तेल के झगड़े को लेकर छोटे भाई ने अपने सहोदर बडे भाई की लोहे के राड और खंती से मारकर हत्या कर दी । मृतक 35 वर्षीय कैशियर मियां उर्फ बदरे आलम कुंडेसर टोला निवासी मुख्तार मियां उर्फ मेवा मियां के पुत्र थे। मृतक की पत्नी संजीदा खातून ने अपने देवर सदरू मियां, ससुर, ननद के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी।

--

केस स्टडी-छह

23 अगस्त 2022 को बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला गांव में सगे पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता 80 वर्षीय रामायण सिंह की पीटकर हत्या कर दी। जबकि,सौतेले भाई को घायल कर दिया गया। घटना के मूल में संपत्ति विवाद सामने आई। लेकर घायल सत्येन्द्र कुमार ने सौतेले भाई परमानंद सिंह , उसकी पत्नी एवं बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

केस स्टडी- सात

22 अगस्त 2022 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस को घोड़पोखरा नहर किनारे से मृत युवक का वस्त्र बरामद किया था। मृतक 19 वर्षीय दीपक कुमार डिलिया गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र थे। पुलिस ने हत्या के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.