विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpur: पैसों के लिए बिन मां की बच्‍ची से करा रही थी गंदा काम, जबरन नाचने भेजती; बुआ के कारण नरक हुई जिंदगी

By Deepak SinghEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 28 Jul 2023 08:27 PM (IST)

भोजपुर जिले के आरा में महज 13 वर्ष की एक नाबालिग लड़की से देहव्यापार का धंधा कराए जाने का मामला ...और पढ़ें

पैसों के लिए बिन मां की बच्‍ची से करा रही थी गंदा काम, जबरन नाचने भेजती थी महिला; गिरफ्तार
पैसों के लिए बिन मां की बच्‍ची से करा रही थी गंदा काम, जबरन नाचने भेजती थी महिला; गिरफ्तार

HighLights

  1. पटना जिले की पीड़िता के बयान पर किया गया चार को आरोपित
  2. 13 साल की पीड़‍िता के पैसे छीन लेती थी आरोपी महि‍ला

जागरण संवाददाता,आरा: भोजपुर जिले के आरा में महज 13 वर्ष की एक नाबालिग लड़की से देहव्यापार का धंधा कराए जाने का बड़ा मामला सामने आया है।

घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। इसे लेकर पीड़िता ने मुख्य संचालिका समेत चार के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपित महिला आरोपित पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला मूल रूप से मौलाबाग निवासी विनोद राठौर की पत्नी है। वर्तमान में तरी मोहल्ला में रहती है।

पटना की रहने वाली है पीड़ि‍ता, कोर्ट में होंगे बयान

पीड़िता मूल रूप से पटना जिले की रहने वाली है। सदर अस्पताल, आरा में उसकी मेडिकल जांच कराई जा रहा है। पुलिस पॉक्सो एवं यौन शोषण अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता को 164 के बयान के लिए कोर्ट में भी प्रस्तुत किया जाएगा, उसे फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

जन्‍म के समय हो गई थी मां की मौत 

प्रारंभिक जानकारी में यह बात आ रही कि पटना जिला निवासी पीड़िता की मां की उसके जन्म के समय ही मौत हो गई थी। वह बचपन से ही अपनी बुआ के पास आरा के तरी मोहल्ला क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान पीड़िता की बुआ कुछ साल पूर्व उसे अपनी करीबी महिला पूजा देवी को सुपुर्द कर मुंबई चली गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित महिला पहले उसे नाचने के लिए अलग-अलग जिलों में भेजती थी। नाच में मिले पैसे भी छीन लेती थी। इसके बाद उसे गंदा काम करने के लिए लड़कों के साथ भी भेजती थी। लड़के उसके साथ गंदा काम करते थे।

पीड़िता को अल्पवास गृह में रखा गया

इधर, टाउन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की को फिलहाल अल्पवास गृह में रखा जाएगा। कोर्ट में 164 का बयान होने के बाद उसे बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गंदे काम के लिए लड़कों के साथ भेजा था, भागकर ली दूसरे के यहां शरण

इधर, देहव्यापार के धंधे में धकेले जाने से पीड़िता परेशान रहती थी। गुरुवार की रात भी महिला आरोपित ने उसे दूसरे लड़कों के साथ गंदे काम के लिए भेजा था, लेकिन वह भागकर दूसरे के घर में चली गई और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद एमपी बाग-तरी मोहल्ला क्षेत्र के एक-दो लोगों ने टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। 

उन्होंने उसे रात में शरण भी दी। शुक्रवार की सुबह वे पीड़िता को लेकर टाउन थाना में पहुंचे, जहां पीड़िता ने महिला पुलिस अफसरों के सामने अपनी दर्दभरी कहानी बयां की। बुआ की करीबी महिला मित्र के गंदे कारनामों का राजफाश भी किया।