भोजपुर नाट्य महोत्सव में अहम भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित
श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय व आरा रंगमंच के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मारुति नगर के जमीरा कोठी स्थित श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय कार्यालय में संगीत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आरा। श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय व आरा रंगमंच के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मारुति नगर के जमीरा कोठी स्थित श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय कार्यालय में संगीत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन लीला सिंह ने दीप जलाकर किया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में संगीत विद्यालय के बच्चों ने गीतों को प्रस्तुत किया। सीमा, श्रेया, रानी व अनुष्का द्वारा राग यमन का छोटा ख्याल ऐरी आली पिया..प्रस्तुत किया गया। प्रियंका द्वारा एकल गायन, रोहित द्वारा एकल शास्त्रीय गायन, किशन कन्हैया द्वारा सुगम संगीत गजल पेश किया गया। वहीं तबलावादक चंदन ठाकुर, अमन व राकेश द्वारा ताल कचहरी की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर आरा रंगमंच के महासचिव अशोक मानव, संगीत विद्यालय की केन्द्राधीक्षक नीरजा सिंह, आरा रंगमंच के संयोजक अनिल तिवारी उर्फ दीपु ने अपना विचार प्रकट किया। समारोह में भोजपुर नाट्य महोत्सव-2020 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए समाजसेवी, रंगकर्मी व भारत स्काऊट व गाइड के कार्यकर्ता संजय सिंह व टीम को अंग वस्त्र, महोत्सव प्रतीक चिन्ह व नगद पुरस्कार से से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पंकज भट्ट ने किया। इस मौके पर रंगकर्मी मनोज श्रीवास्तव, आरती देवी, उषा पांडेय, साहेब अमन, रौशन कुमार, दीपक कुमार, बीकू राज आदि मौजूद थे।