Move to Jagran APP

सावधान! इंदिरा आवास के पैसे लेकर नहीं बनवाया घर तो अब खैर नहीं, जानिए

जिन लोगों ने इंदिरा आवास का पैसा लेकर जिन लाभार्थियों ने घर नहीं बनाया है उनपर अब सरकार कठोर कार्रवाई करने जा रही है। उन्हे अब नोटिस जारी किया जाएगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 02:15 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 08:43 PM (IST)
सावधान! इंदिरा आवास के पैसे लेकर नहीं बनवाया घर तो अब खैर नहीं, जानिए
सावधान! इंदिरा आवास के पैसे लेकर नहीं बनवाया घर तो अब खैर नहीं, जानिए

आरा [जेएनएन]। इंदिरा आवास योजना का पैसा लेकर घर नहीं बनाना लाभार्थियों को अब महंगा पड़ेगा। विभाग के निर्देश के आलोक में वैसे लोगों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा। इस मामले में कार्रवाई तेज हो गई है।

loksabha election banner

विभागीय स्तर पर पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभार्थियों से पैसा की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

इससे पहले सरकारी पैसा लेकर योजना के तहत घर नहीं बनाने वाले 4210 लोगों के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उजला नोटिस भेजा है। नोटिस का तामिला के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी उप विकास आयुक्त के कार्यालय सूत्रों ने यहां दी। बता दें कि सबसे अधिक मामला जिले के पीरो व जगदीशपुर प्रखंड के है जहां लाभार्थियों ने पैसा लेकर घर नहीं बनाया है।

इस मामले में बड़हरा प्रखंड बेदाग है। यहां एक भी मामला इस तरह का सामने नहीं आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्रवाई का सख्त आदेश दिया है।

708 लोगों को भेजा गया लाल नोटिस

इंदिरा आवास योजना का पैसा लेकर घर का निर्माण नहीं करने वाले 708 लाभार्थियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाल नोटिस जारी किया है। इन लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि घर का निर्माण नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा। अगिआंव में 64, बिहिया में 66, चरपोखरी में 50, गड़हनी में 30, कोईलवर में 46, पीरो में 260, संदेश में 97 एवं उदवंतनगर में 95 लोगों को लाल नोटिस जारी किया गया है।

कहां हुआ कितना उजला नोटिस जारी:

प्रखंड  -       लाभार्थियों की संख्या

अगिआंव -           117

आरा    -           72

बिहिया -         338

चरपोखरी -            242

गड़हनी  -         70

जगदीशपुर -          608

कोईलवर  -       261

पीरो     -          1150

सहार    -          182

संदेश    -             225

शाहपुर   -             75

तरारी    -             490

उदवंतनगर -             380


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.