Move to Jagran APP

नाली के विवाद में तेल छिड़क फूंकी झोंपड़ी, गृहस्वामी झुलसा-पत्नी-बहू ने भागकर बचाई जान

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की देर रात नाली को ले विवाद के बाद एक झोंपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई। जिसमें गृहस्वामी झुलस गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:49 AM (IST)
नाली के विवाद में तेल छिड़क फूंकी झोंपड़ी, गृहस्वामी झुलसा-पत्नी-बहू ने भागकर बचाई जान
नाली के विवाद में तेल छिड़क फूंकी झोंपड़ी, गृहस्वामी झुलसा-पत्नी-बहू ने भागकर बचाई जान

भोजपुर, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की देर रात नाली को ले उपजे विवाद के बाद एक झोंपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई, जिसमें गृहस्वामी झुलस गया। गृहस्वामी की पत्नी और बहू ने भागकर अपनी जान बचाई। आग से झुलसे गृहस्वामी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

पचास फीसद जल गया गृह स्वामी

घटना में पांच पशु भी झुलस गए हैं। घर में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी और बर्तन भी जल गया है। घायल गृहस्वामी राजकुमार यादव (60) बड़का डुमरा गांव निवासी स्व. दहाडु़ यादव का पुत्र हैं। वे करीब पचास फीसदी झुलस गए हैं। घायल ने गांव के ही दो-तीन लोगों पर तेल छिड़ककर कर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना के मूल में नाली को लेकर उपजा विवाद बताया जाता है।

आग की लपटें देख मची भगदड़

बताया जाता है कि बड़का डुमरा गांव निवासी राज कुमार यादव का परिवार सोमवार की रात खाना खाकर सो गया था। झोंपड़ीनुमा घर में गृहस्वामी के अलावा उसकी इन्द्रझारो देवी और बहू रेमी देवी भी सोई हुई थीं। रात करीब ग्यारह बजे के बाद अचानक आग की लपटें उठने के बाद परिजनों को आग लगने का अहसास हुआ। जिसके बाद वे किसी तरह जान बचाकर भागे। इस दौरान गृहस्वामी राजकुमार कुमार यादव पशुओं को बचाने में झुलस गए। गृहस्वामी की पत्नी का आरोप है कि रात में दो-तीन लोग आए थे। आग की लपटें उठने के बाद जब वह जगीं तो भागते हुए देखा‌। इसमें एक को वह पहचानती हैं।

घर के सामान के साथ पांच पशु भी जले

गृहस्वामी के अनुसार, एक गाय झुलसकर मर गई हैं। चार अन्य पशु भी झुलस गए हैं। अनाज और कपड़ा नकदी सब कुछ जल गया है। घटना को लेकर रात से सुबह तक अफरातफरी मची रही। झोंपड़ी में आग लगने से घायल गृहस्वामी की हालत खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.