गुलजारपुर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुने गए अनिल राय
त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के रिक्त पदों के लिए हुए मतदान के बाद प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।
आरा। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के रिक्त पदों के लिए हुए मतदान के बाद प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। 10 मार्च को हुए मतदान में कुल 32.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणा के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमार, सहार निवार्ची पदाधिकारी सह सीओ अशोक कुमार चौधरी, जेएसएस महेन्द्र प्रसाद के अलावे अन्य पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों ने काफी तत्परता दिखाई। गुलजारपुर पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में अनिल राय ने अपने प्रतिद्वद्वी को 464 मतों से शिकस्त देकर विजयी हुए। अनिल राय ने कुल 849 मत तथा प्रतिद्वंद्वी ब्रजेश कुमार को कुल 386 मत प्राप्त हुए। वहीं गुलजारपुर पंचायत के सरपंच पद के चुनाव में प्रत्याशी रौशन खातून को 1304 मत तथा प्रतिद्वंदी नागवंती देवी को 500 मत प्राप्त हुए। रौशन खातून 804 मतों से विजयी घोषित हुईं। वहीं वार्ड सदस्यों मे अफसाना परवीन 122 मत तथा रेखा देवी को 47 मत मिले। इस प्रकार अफसाना खातून 75 मतों से विजयी घोषित हुई। इसी प्रकार बरुही पंचायत से वार्ड सदस्य के चुनाव मे मीना देवी ने 104 मत प्राप्त किए। वहीं परिया देवी को 77 मत मिले इस प्रकार मीना देवी 27 मतों से जीत दर्ज की। वहीं चौरी पंचायत मे संजय कुमार सिंह रमेश सिंह को हराकर विजय घोषित हुए।