Move to Jagran APP

Bihar Crime: भोजपुर में शादी से एक दिन पहले पीट-पीटकर दूल्हे की हत्या, चाचा और भाइयों पर मर्डर का आरोप

Groom murder in Bhojpur भोजपुर में शादी से एक दिन पहले दारोगा के बेटे मनीष सिंह छत पर घायल मिले। जिनकी बाद में मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं। मनीष सिंह के शव का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर में सदर अस्पताल में कराया गया।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sun, 14 May 2023 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 04:04 PM (IST)
Bihar Crime: भोजपुर में शादी से एक दिन पहले पीट-पीटकर दूल्हे की हत्या, चाचा और भाइयों पर मर्डर का आरोप
भोजपुर में शादी से एक दिन पहले पीट-पीटकर दूल्हे की ली जान

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने अपने ही भाई और भतीजों समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, जिले के नवादा थाना क्षेत्र के संंकट मोचन नगर मोहल्ले में रविवार को प्राइवेट शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में घायल शिक्षक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया।

मृतक मनीष सिंह (30 साल) नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर निवासी ‌रिटायर्ड दारोगा सोपाल जी सिंह के बेटे थे। उनके सिर पर गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं। मनीष सिंह के शव का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर में सदर अस्पताल में कराया गया।

(रोती मृतक की मां)

परिजनों ने रॉड से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मनीष सिंह शाहपुर के निजी स्कूल में शिक्षक थे। उनका परिवार मूल रूप से कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव का निवासी है। इसे लेकर मृतक पिता सोपाल सिंह ने प्राथमिकी कराई है। जिसमें अपने ही भाई और भतीजों समेत चार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

छत पर खून से लथपथ मिले थे मनीष

बताया जा रहा है कि घटना के मूल में पहले से चल रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है। मनीष सिंह की सोमवार को शादी होने वाली थी। बरात पीरो के पचमा नारायणपुर गांव जाने वाली थी। रविवार को हल्दी और मड़वान था।

आरोपी फरार

मनीष रविवार सुबह पांच बजे छत पर घायल हालत में मिले थे। आरा अस्पताल से इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से बाद से आरोपित फरार हो गए है।

परिजनों का आरोप है कि पट्टीदारों ने देर रात मनीष की पिस्टल के बट जमकर पिटाई कर की। इधर, शादी से एक दिन पहले हत्या की वारदात से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

संकट मोचन नगर में हत्या के बाद मनीष के घर में जहां खुशियों की शहनाई बज रही थी, वहां रविवार को देखते ही देखते मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने मेें लगे थे। बेटे के वियोग में मां की आंखों से आंसू नहीं थम पा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.