Move to Jagran APP

Bhojpur News: घर से दुल्हन लाने निकला था दूल्हा, बरातियों समेत पहुंचा अस्पताल; भीषण सड़क हादसे में सभी गंभीर

बिहार के भोजपुर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दुल्हन को लाने जा रहे बारातियों की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। आरा-बक्सर फोरलेन पर बरात लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी व आल्टो कार में सीधी टक्कर में दूल्हा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Mon, 05 Dec 2022 10:52 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 10:52 AM (IST)
Bhojpur News: घर से दुल्हन लाने निकला था दूल्हा, बरातियों समेत पहुंचा अस्पताल; भीषण सड़क हादसे में सभी गंभीर
Bhojpur Road Accident: दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूल्हा

आरा/ शाहपुर,  जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले में सोमवार की सुबह घर से दुल्हन लाने निकला एक दूल्हा रास्ते में बरातियों समेत हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर फोरलेन पर बनाही रोड अंडरपास के समीप हुआ। गवना का बरात लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी व आल्टो कार में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी का शाहपुर में इलाज चल रहा है। हादसे में दूल्हा अभिषेक कुमार चौबे पिता मनोज चौबे समेत तीन लोग गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी हालात में तीनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। हादसे का वजह अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है।

बक्सर से आ रही थी गवना की बरात

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के खिरौली गांव से सोमवार की सुबह अभिषेक चौबे की गवना की बरात शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी के घर जा रही थी। दूल्हा समेत उनके साथी बोलेरो गाड़ी में सवार थे। जैसे ही बोलेरो गाड़ी बनाही अंडरपास के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें दूल्हा के रिश्तेदार शशिकांत पाठक व दीपक कुमार उपाध्याय को चोटें आई हैं। इधर,।अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डा. अजय कुमार ने बताया कि घटना सुबह सात बजे के आसपास की है। बोलेरो और कार की टक्कर से दुर्घटना हुई है। दूल्हा को भी गंभीर चोटें आई है।

स्थानीय लोगों की मदद से लाया गया अस्पताल

इधर, फोरलेन पर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को निकाला। जिसके बाद सभी को तत्काल इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां,पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.