कटाव से लोगों में दहशत
भोजपुर। गंगा नदी पर क्षेत्र को बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए बक्सर-कोइलवर सुरक्षा तटबंध में प्रख
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)
भोजपुर। गंगा नदी पर क्षेत्र को बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए बक्सर-कोइलवर सुरक्षा तटबंध में प्रखंड के दामोदरपुर एवं गौरा गाव के बीच बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध में भारी कटाव देखा जा रहा है। तटबंध पर दर्जनों गावों के करीब 10 हजार लोग जो बाढ़ के कारण विस्थापित होकर विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं दहशत में हैं। लोगों के बीच इस बात की आशका है कि यदि बाध के कटाव को रोकने का काम नहीं होता है तो कब कोई अनहोनी घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला आपदा प्रभारी कुमार रविन्द्र ने बताया कि बाध के कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर के अभियंता को सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें