Move to Jagran APP

चौथी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भोजपुर टीम चैंपियन

बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले गत 16-18 मार्च तक सासाराम के न्यू फजलगंज स्टेडियम में आयोजित चौथी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भोजपुर टीम ने कुल 55 पदक प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:42 PM (IST)
चौथी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस 
प्रतियोगिता में भोजपुर टीम चैंपियन
चौथी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भोजपुर टीम चैंपियन

आरा। बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले गत 16-18 मार्च तक सासाराम के न्यू फजलगंज स्टेडियम में आयोजित चौथी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भोजपुर टीम ने कुल 55 पदक प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। जिले के 35 खिलाड़ियों ने कुल 16 श्रेणियों की प्रतियोगितओं में 14 स्वर्ण, छह रजत और 14 कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-12 बालक (सिगल) में करनजीत सिंह स्वर्ण, गिरधारी रजत और निर्भय प्रताप कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-12 बालक (डबल) में गिरधारी व करनजीत स्वर्ण पदक और अनिरूद्ध सिंह व शिवम सिंह कांस्य प्राप्त किया। अंडर-12 बालिका (सिगल) में आयुष्का दूबे स्वर्ण और यतिराज कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-12 बालिका (डबल) में यति राज व आयुष्का दूबे स्वर्ण पदक और मासूमा भूषण व रौशनी भूषण कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-15 बालक (सिगल) में वरूण राज कांस्य पदक, तनिष्क भारद्वाज और करनजीत सिंह कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-15 बालक (डबल) में वरूण राज व रीषभ तिवारी स्वर्ण पदक और तनिष्क भारद्वाज व मदन कुमार कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-15 बालिका (सिगल) में मेधावी क्रीति स्वर्ण पदक, आयुष्का दूबे रजत पदक और मनीषा कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। जबकि अंडर-15 बालिका (डबल) में मेधावी क्रीति व मनीषा कुमारी स्वर्ण पदक और यति राज व आयुष्का दूबे को कांस्य पदक मिला। अंडर-18 बालक (सिगल) में होशियार सिंह सागर स्वर्ण पदक, तनिष्क भारद्वाज रजत पदक, कुमार अमरेश व शिसांत कुमार कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-18 बालिका (सिगल) में मनीषा कुमारी रजत पदक व स्वास्ति श्रीवास्तव कांस्य पदक प्राप्त किया। ओपेन मेन (सिगल) में होशियार सिंह सागर स्वर्ण पदक व कुमार अमरेश कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग के डबल में होशियार सिंह सागर व कुमार अमरेश को स्वर्ण पदक मिला। जबकि ओपेन वोमेन (सिगल) में स्वास्ति श्रीवास्तव स्वर्ण पदक व संजना श्रीवास्तव रजत पदक प्राप्त किया। वहीं ओपेन वोमेन (डबल) में स्वास्ति श्रीवास्तव व संजना श्रीवास्तव रजत पदक और अनु कुमारी व गोल्डी कुमारी को कांस्य पदक मिला। टीम इवेंट मेन में और टीम इवेंट वोमेन में स्वर्ण पदक मिला। टीम व खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. पीके द्विवेदी, संरक्षक शशिभूषण शशि, सचिव डॉ. रणजीत भूषण, संयुक्त सचिव वीरेन्द्र वीर विक्रम, कोषाध्यक्ष प्रीति प्रतिभा, टीम मैनेजर रोहित कुमार सिंह, सदस्य राजू प्रसाद गुप्ता, मुकुल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रताप इंटरनेशल स्कूल के डायरेक्टर विश्वकर्मा प्रसाद, डीएवी स्कूल, जगदीशपुर के प्राचार्य संजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.