Move to Jagran APP

दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया-आरा पथ पर सरैंया-बभनगांवा के बीच दो बाइकों की आपसी भिड़ंत को लेकर कुल चार लोग घायल हो गये।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM (IST)
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

आरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया-आरा पथ पर सरैंया-बभनगांवा के बीच दो बाइकों की आपसी भिड़ंत को लेकर कुल चार लोग घायल हो गये। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जाते हैं। जानकारी के अनुसार आरा मुफस्सिल क्षेत्र के जगवलिया गांव निवासी विनोद लाल का पुत्र ¨टकू श्रीवास्तव अपने बाइक पर दो अन्य साथियों के साथ सरैंया बाजार के तरफ अनियंत्रित व लहेरियाकट करते हुए आ रहा था। जबकि आरा मुफस्सिल के ही बेला गांव निवासी तेल मिल संचालक सुमन साह स्थानीय बाजार के पास स्थित अपने तेल मिल पर जा रहे थे। जिनकी बाइक से टिकू की बाइक इस कदर टकराई की दोनों बाइकों की परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही सुमन गिर कर गंभीर रूप से जख्मी होकर छटपटाने लगे। जबकि ¨टकू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टिकू के अन्य दोनों साथी भी घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ¨टकू पहले भी लहेरियाकट बाइक संचालन को लेकर गंभीर दुर्घटना का शिकार बना था। जो महीनों के इलाज के बाद ठीक होकर गांव आया था। इधर जब भी बाइक से सरैंया बाजार आता था। लोग उसके अनियंत्रित संचालन से काफी परेशान रहते थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.