महज दो फीट जमीन के लिए अपनों ने बहाया अपनों का खून
आरा। महज दो फीट जमीन के लिए अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन गए। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में पिता और पुत्र घायल हो गए। घटना चरपोखरी थाना के खरांटी गांव की है। हमले में घायल पिता व पुत्र का इलाज सोमवार को सदर अस्पताल आरा में कराया गया। इसे लेकर पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
आरा। महज दो फीट जमीन के लिए अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन गए। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में पिता और पुत्र घायल हो गए। घटना चरपोखरी थाना के खरांटी गांव की है। हमले में घायल पिता व पुत्र का इलाज सोमवार को सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमले में राजेश्वर प्रसाद अशोक तथा उसके बेटे चन्द्रभूषण कुमार को चोटें आई है। घायल ने अपने छोटे भाई समेत भतीजों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खरांटी गाव निवासी राजेश्वर प्रसाद एवं उमेश प्रसाद के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। इस बीच सोमवार को रास्ते की जमीन को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद घातक हथियार से मारकर राजेश्वर व उसके बेटे को घायल कर दिया गया। घायल ने फरसा से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। सिर में भी चोटें आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महज दो फीट जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।