विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arrah News: आरा में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, दूसरा वीडियो भी वायरल

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Fri, 23 Dec 2022 09:04 AM (IST)

Arrah Controversial Slogan आरा जिले में बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के बाद विवादित नारे लगाए जाने के मामले में पुलिस ...और पढ़ें

Arrah News: आरा में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, दूसरा वीडियो भी वायरल
Arrah News: आरा में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, दूसरा वीडियो भी वायरल

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इनमें मो. अरमान, मो. तनवीर आलम व कल्लू के अलावा सोनू नाम के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ युवा मैच जीतने के जश्न में ट्राफी के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो जिले के चांदी थाना अन्तर्गत नरबीरपुर टोला, चांदी का बताया जा रहा है । इस घटना के प्रतिकार में दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि दैनिक जागरण दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन विवादित नारे लगाने वाले सभी तत्वों को चिह्नित करने में जुट गया है। फुटेज से उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।

जुलूस की शक्ल में नारे लगाते जा रहे थे युवा

इधर, जो विवादित वीडियो वायरल हुआ है, उसमें करीब 25 से 30 की संख्या में युवक रात में विनर ट्राफी लेकर जुलूस की शक्ल में जाते दिख रहे हैं। आगे-आगे चल रहे युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोग वीडियो भी बनाते देखें जा रहे हैं। रास्ते से ट्राफी लेकर गुजरते लड़के और विवादित नारों सुनकर सभी लोग हतप्रभ भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को भी वीडियो फुटेज हाथ लगा है।

दूसरा वीडियो में भीड़ ने लगवाए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे

पहली घटना के प्रतिकार में दूसरी घटना भी सामने आई है। इसे लेकर दूसरा वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में विवादित नारे लगाने वाले दो युवकों को पकड़कर भीड़ उनसे हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवा रही है। वायरल वीडियो चांदी का बताया जा रहा है। करीब 40 से 50 लाेग दोनों संदिग्ध युवकों को घेरकर जबरन नारे लगवा रहे हैं।

कोईलवर बनाम चांदी के बीच था फाइल मैच

बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के नरबीरपुर टोला, चांदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। बुधवार की रात कोईलवर बनाम चांदी के बीच फाइनल टूर्नामेंट आयोजित था। टूर्नामेंट के दौरान कुछ पंचायत प्रतिनिधि व कोईलवर ब्लाक के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। एक पूर्व विधायक को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए थे। चर्चा है कि टूर्नामेंट के दौरान चांदी की टीम विजयी हुई और ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। दो विजेताओं को इनाम स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई थी। ट्राफी लेने के बाद विजेता और उनके समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के