Move to Jagran APP

भोजपुर में भूमि विवाद में फायरिग, दो घायल

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:22 PM (IST)
भोजपुर में भूमि विवाद में फायरिग,   दो घायल
भोजपुर में भूमि विवाद में फायरिग, दो घायल

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिग के दौरान छर्रा लगने से दो लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। झड़प व फायरिग में चरपोखरी थाना क्षेत्र के ढेंढा गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार उर्फ कृष्णा सिंह एवं प्रीतमपुर गांव निवासी स्व.जवाहर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार को छर्रा लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों घायल संबंधी बताए जाते हैं। ----

loksabha election banner

12 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा विवाद

इधर, जख्मी गोलू कुमार ने बताया कि ढेंढा गांव के ही उमेश यादव नामक व्यक्ति से 12 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। सोमवार की दोपहर जब घर के सभी लोग खेत में बोझा बांधने गए थे कि उसी बीच उमेश यादव अपने पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आ धमके और मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा फायरिग कर दी गई। जिसमें फायरिग के दौरान छर्रा लगने से वह व उसका भाभी भाई कृष्णा सिंह जख्मी हो गया।

--

बहन के घर विवाद सुलझाने गया था युवक

जबकि, दूसरी ओर जख्मी कृष्णा सिंह के पिता भुनेश्वर सिंह ने बताया कि कृष्णा सिंह प्रीतमपुर गांव अपनी बहन के ससुराल चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। जब वह अपने बहन के ससुराल प्रीतमपुर पहुंचा तो उमेश यादव नामक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका। जिसके बाद उससे भूमि विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट व फायरिग कर दी गई। जिसमें फायरिग के दौरान छर्रा लगने से उनका बेटा कृष्णा सिंह एवं उसकी बहन का देवर गोलू कुमार जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी कृष्णा सिंह को शरीर में बाएं साइड सीने में व सीने के बीच, दोनों हाथ में, बाहं पर, ललाट में दाएं और बाएं साइड, बाईं आंख के पास,पेट में एवं कमर पर दो जगह छर्रा लगा है। जबकि , जख्मी गोलू कुमार को सीने में दाएं और बाएं साइड, गर्दन में बाएं साइड, हाथ में बाएं साइड एवं सिर में छर्रा लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.