Move to Jagran APP

फसल कटनी विवाद को लेकर फायरिग

बिहार -यूपी के सीमावर्ती गंगा दियारा इलाके के खेतों में फसल कटनी को लेकर शुक्रवार की सुबह उपजे विवाद में जमकर बंदूकें गरजीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:13 AM (IST)
फसल कटनी विवाद को लेकर फायरिग
फसल कटनी विवाद को लेकर फायरिग

आरा। बिहार -यूपी के सीमावर्ती गंगा दियारा इलाके के खेतों में फसल कटनी को लेकर शुक्रवार की सुबह उपजे विवाद में जमकर बंदूकें गरजीं। हालांकि, फायरिग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब 10 राउंड हवाई फायरिग किए जाने की बातें सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस फायरिग की पुष्टि नहीं कर रही है। इधर, दोनों राज्यों के किसानों के आमने-सामने होने एवं बंदूकें तनने की सूचना मिलने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। इसे लेकर दियारा इलाके में काफी देर खलबली मची रही। फसली कटनी को लेकर अंदर ही अंदर तनाव गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को सामान्य बताया है। घटना सुबह करीब सात बजे की है।

loksabha election banner

----

चार थानों की पुलिस को लगानी पड़ी दौड़

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा मौजा स्थित कारगिल दियारा के खेतों में फसल कटाई को ले दो पक्षों के बीच खेतों पर अपने अपने दावे को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। जिसको लेकर बंदूकें तन गई। इस दौरान झड़प व हवाई फायरिग की सूचना मिलने के बाद कृष्णागढ़, सिन्हा, खवासपुर और बलिया, यूपी के डोकटी थाना घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की बात सही नहीं है। सूत्रों की मानें तो एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर से मजदूर लाकर फसल की कटनी करवा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जाकर विरोध किए जाने पर विवाद ने तूल पकड़ लिया। भोजपुर के किसान फायरिग किए जाने का आरोप लगा रहे है।

-----

एक ही खेत पर दो गांवों के किसान कर रहे दावा

यूपी के बलिया जिला के डोकटी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पद्मिनिया गांव निवासी अवध बिहारी यादव सहित अन्य लोगों के बीच फसल के दावे को लेकर विवाद है। पद्मिनिया गांव के लोगों का कहना है कि पुश्तैनी खेत हमलोगों का है। हमलोगों के नाम जमीन का कागज भी है। जबकि, बाजीतपुर के लोगों का कहना है कि जमीन का लगान बड़हरा अंचल सीओ को देते हैं। जमीन हमलोगों की है। जिसके आधार पर फसल को काट रहे हैं। पद्मिनिया गांव के अवध बिहारी यादव ने आरोप लगाया है कि जब हमलोग खेत काटने गये तो शुक्रवार को बाजीतपुर गांव से आए हथियार बंद तत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 10 राउंड हवाई फायरिग की । हमलोगों ने इस घटना की जानकारी खवासपुर पुलिस व कृष्णागढ़ पुलिस को दी। सभी चारों थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं। तब तक संतोष सिंह वहां से चला गया था।

----

पुलिस ने फैसला होने तक कटनी पर लगाई रोक

इधर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष सुरेश सिंह, सिन्हा ओपी इंचार्ज सुधीर कुमार और खवासपुर ओपी इंचार्ज राणा प्रताप मंडल ने बताया कि खेत की कटाई को रोक दिया गया है। दोनों पक्ष से कहा गया है कि अपना अपना जमीन का कागज बड़हरा अंचल सीओ से सत्यापित कराएं। उसके अनुसार ही जिसका खेत होगा वो अपने खेत की कटाई करेगा। जब तक फैसला नहीं आता तब तक दोनों पक्ष इसपर कोई कारवाई नहीं करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.